अरविन्द अकेला ‘कल्लू’ की फिल्म 15 सितम्बर से बिहार में प्रदर्शित

0
61
Bhojpuri Film Swarg Release Date

Bhojpuri Film Swarg Release Date

राम इंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित बहुचर्चित पारिवारिक भोजपुरी फिल्म ’स्वर्ग’ 15 सितम्बर से बिहार सहित कई राज्यों में रिलीज की जा रही है। युवा दिलों की धड़कन अरविंद अकेला ‘कल्लू’ फिल्म निर्माण के दिनों से ही चर्चा का विषय बने हुए हैं। फिल्म का ट्रेलर ’टीम फिल्म भोजपुरी’ म्यूजिक कंपनी के ऑफिसियल यू-ट्यूब चैनल पर लांच किया जा चुका हैं, जो दर्शकों के बीच पॉपुलर हो चुका है।

फिल्म के मुख्य कलाकार अरविन्द अकेला कल्लू, स्टाईलिश स्टार आदित्य मोहन, प्रिया शर्मा, निशा दूबे, अभिलाषा, संजय पाण्डेय, देव सिंह, गोपाल राय, अनूप अरोड़ा, प्रेम दूबे, जसवंत कुमार, किरण यादव, पल्लवी आदि हैं। मुख्य आकर्षण डांसिंग क्वीन सीमा सिंह हैं और मेहमान कलाकार बबली गर्ल ऋतू सिंह और लूलिया गर्ल निधि झा हैं।

फिल्म के निर्माता रामअवध वी प्रजापति तथा निर्देशक शाद कुमार व राजेश पटेल हैं। फिल्म के लेखक लालजी यादव हैं। फिल्मों के जानेमाने गीतकार प्यारेलाल यादव, मनोज मतलबी, श्याम देहाती और मुन्ना दूबे ने फिल्म के गीत को लिखा है जबकि भोजपुरी के मशहूर संगीतकार छोटे बाबा और श्याम देहाती ने मधुर संगीतों से सजाया है।