Saturday, April 20, 2024
HomeGossipयूपी-बिहार की अभिनेत्रियों ने बॉलीवुड में मचाया धमाल

यूपी-बिहार की अभिनेत्रियों ने बॉलीवुड में मचाया धमाल

दोस्तो आज हम इस न्यूज़ के माध्यम से आपको बताने जा रहे हैं की आख़िर बिहार और यू पी की ऐसी कौन कौन सी अभिनेत्रियाँ हैं, जिन्होने अपनी छाप आज बॉलीवुड के बड़े नामो में जमा रखी हैं और आज उनका सिक्का बॉलीवुड में टॉप पर चल रहा हैं | तो चलिए शुरुवात करते हैं यूपी की हॉटेस्ट अभिनेत्री दिशा पटानी से |

दिशा पटानी

disha-patani Bihaar

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी भी यूपी से ताल्लुक रखती हैं। दिशा पाटनी का जन्म बरेली में हुआ था। अभी हाल ही में दिशा महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक में नज़र आयी थीं।

सोनाक्षी सिन्हा

sonakshi Bihar

मशहूर अभिनेता शत्रुघन सिन्हा और अभिनेत्री पूनम सिन्हा की पुत्री सोनाक्षी सिन्हा आज अपनी अदाकारी से करोड़ों दिलों पर राज कर रही हैं। उन्होंने सलमान खान के साथ फ़िल्म दबंग से अपने कैरियर की शुरुआत की थी जो सुपर हिट फिल्म रही थी।

लारा दत्ता

laradutta Bihar

फेमस बॉलीवुड एक्ट्रेस लारा दत्ता का जन्म भी यूपी में हुआ। वह यूपी के गाज़ियाबाद से हैं।

प्रियंका चोपड़ा

priyanka_s Bihar

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक अलग पहचान बना प्रियंका चोपड़ा का जन्म 18 जुलाई साल 1982 को बिहार के जमशेदपुर में हुआ था, जो अब झारखण्ड में है। प्रियंका के पिता अंबाला से और उनकी मां झारखंड से हैं।

चित्रांगदा सिंह

अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह का जन्म वैसे तो राजस्थान के जोधपुर में हुआ लेकिन चित्रांगदा ने पढ़ाई उत्तर प्रदेश के मेरठ के सोफिया गर्ल्स कॉलेज से की है।

नीतू चन्द्रा

Neetu-Chandra Bihar

बॉलीवुड की अभिनेत्री और अब एक सफल फिल्म प्रोड्यूसर हैं। नीतू चंद्रा का जन्म 20 जून 1984 को पटना बिहार में हुआ है।

पूनम ढिल्लन

Poonam-Dhillon Bihar

मशहूर अभिनेत्री और नूरी में अपनी खूबसूरती के लिए फेमस पूनम ढिल्लन का जन्म यूपी के कानपुर में 18 अप्रैल साल 1962 में हुआ था।

पूजा बत्रा

pooja-batra Bihar

मॉडल और मशहूर एक्ट्रेस पूजा बत्रा भी यूपी की हैं। पूजा का जन्म यूपी के फैजाबाद में हुआ था।

नेहा शर्मा

Neha sharma Bihar

बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा शर्मा भी बिहार से हैं। नेहा का जन्म बिहार के भागलपुर जिले 21 नवंबर साल 1987 में हुआ था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -