Wednesday, April 10, 2024
HomeGossipइन टॉप भोजपुरी फिल्मों के कारण..... साल 2017 में मचा था धमाल

इन टॉप भोजपुरी फिल्मों के कारण….. साल 2017 में मचा था धमाल

Top bhojpuri movies of 2017
साल 2017 में मचा था धमाल

साल 2017 में भोजपुरिया बॉक्स ऑफिस पर जितनी भी फ़िल्में आई। उन्होंने बॉक्स ऑफिस के साथ दर्शकों को खूब रोमांचित किया। बीते साल कई ब्लॉकबस्टर फिल्में हर तरह से बॉक्स ऑफिस पर अपना कब्ज़ा जमा चुकी हैं। जिसने दर्शकों को गुदगुदाने तो कुछ ऐसी फ़िल्में भी आई जिसे लेकर दमदार एक्शन देखने का मौका मिला। चलिए जानते है कौन सी ऐसी फ़िल्में है, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस के साथ दर्शकों का भी भरपूर एंटरटेनमेंट किया।

सत्या

Thank you its a big thing for me???? Ye sab aap sabo ke wajah se

A post shared by pawansingh (@singhpawan999) on


सबसे पहले बात करते हैं पवन सिंह की सत्या की, पवन के हैरत अंगेज कारनामों से सजी इस फिल्म को हिन्दुस्तान के 200 सिनेमाघरों में रिलीज़ किया गया। जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। होली के शुभ अवसर पर सिनेमाघरों में इसका भव्य प्रदर्शन किया गया। श्याम घनश्याम फिल्म इंटरनेशनल प्राईवेट लिमिटेड के बैनर तले निर्मित भोजपुरी फिल्म सत्या के कुशल निर्देशक सुजीत कुमार सिंह हैं।

इसे भी पढ़े: आ गया ‘निरहुआ चलल लंदन’ का टीज़र……. एक्शन, रोमांच से भरपूर

इस फिल्म में भोजपुरी स्टार पवन सिंह के साथ आइकॉन क्वीन अक्षरा सिंह की रोमांटिक जोड़ी है। इसमें पवन सिंह का एक्शन बहुत अच्छा रहा। खासकर उनका डायलॉग “मैं इस देश का हनुमान हूँ, ये देश मेरा राम है, सीना चीरके दिखा दूँगा, अंदर बैठा हिन्दुस्तान है।”

काशी अमरनाथ

Kal milte hain aap logon se????????????????????

A post shared by Nirahua (@dineshlalyadav) on


पवन सिंह के अलावा निरहुआ की फिल्म काशी अमरनाथ ने भी भोजपुरी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। भारी भीड़ के साथ दर्शको ने फ़िल्म का लुत्फ उठाया। काशी अमरनाथ दीपावली के अवसर रिलीज हुई थी जिसे दर्शको ने काफी पसंद किया है। फिल्म मेकर्स का कहना था की काशी अमरनाथ नशाखोरी के खिलाफ एक जंग है जो भारत सरकार के स्वच्छ भारत अभियान के इर्द गिर्द घूमती है।

इसे भी पढ़े: भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में मेगा स्टार रवि किशन…. चल रही हैं जरा मरा की शूटिंग

काशी अमरनाथ में जुबली स्टार निरहुआ जहां काशी की भूमिका में हैं वही अमरनाथ की भूमिका में हैं मेगा स्टार रवि किशन। फ़िल्म में निरहुआ के ऑपोजिट लकी अदाकारा आम्रपाली दुबे हैं जबकि रवि किशन के अपोजिट एक नई अभिनेत्री सपना गिल लांच हुई है।

जिला चम्पारण

Thanks#to#all#for#love#me

A post shared by Khesari Lal (@khesari_yadav) on


भाेजपुरी फिल्‍म ‘जिला चंपारण’ में एक्‍टर खेसारी लाल तथा एक्‍ट्रेस मनी भट्टाचार्य के कई बोल्‍ड व हॉट सीन्‍स हैं। इसे 1 सितम्बर से पुरे बिहार और झारखण्ड में एक साथ रिलीज़ किया गया। फिल्म में एक से बढ़कर एक गाने है जो सभी दर्शको को बहुत पसंद आ रहे है इस फिल्म के सभी गाने को यूटुब पर अपलोड कर दिया गया हैं। इसका ”खुटा में फाटल है” के गाने को बहुत लोग पसंद किया गया।

इसे भी पढ़े: काजल राघवानी के दिल के सबसे करीब हैं ये इंसान….. करती हैं बहुत प्यार

प्रकृति फिल्म्स के बैनर तले बनी “जिला चंपारण” की शूटिंग कोलकता में शुरू की गयी। खेसारी लाल यादव इस फिल्म में एक नए अंदाज में दर्शकों के बीच उनका मनोरंजन करते नज़र आ रहे है। यह फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित फिल्म है। इस फ़िल्म की कहानी काफी अलग और काफी आकर्षित करने वाली है जिसमें देश के आज़ाद होने के बाद की कहानी या फ़िल्म के माध्यम से खेसारी लाल अपने दर्शकों के बीच आ रहे हैं।

इंडिया vs पाकिस्तान

Kal s apke najdiki cinemagharo m.

A post shared by Arvind Akela Kallu (@arvindakelakallu) on


इंडिया ई.कामर्स के बैनर तले बनी आज तक की सबसे बड़ी देशभक्ति भोजपुरी फिल्म ”इंडिया वर्सेस पाकिस्तान” मई में रिलीज़ हुई। यह फिल्म देशभक्ति ,प्यार और एक्शन से भरपूर है जिसकी पूरी शूटिंग गुजरात के संजान शहर में की गई। सबसे बड़ी मल्टीस्टारर फिल्म ‘इंडिया वर्सेज़ पाकिस्तान’ जब मुंबर्इ और गुजरात के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है, जहां पहले शो से ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ा।

इसे भी पढ़े: खेसारीलाल यादव का नया लुक….. किसी बॉलीवुड एक्टर से कम नहीं

फिरोज ए. आर. खान के निर्देशन में एक बेहतरीन और देशभक्ति वाली फिल्म बनायी गई। फिल्म में यश कुमार, प्रियंका पंडित, निशा दुबे, रितेश पांडे, राकेश मिश्रा, अरविंद अकेला कल्लू, आदित्य मोहन, अनिल यादव, अयाज खान जैसे स्‍टार का जबरदस्‍त अभिनय देखने को मिलेगा। यह भोजपुरिया दर्शकों के लिए काफी मनोरंजक हैं कि इतनी बड़ी स्‍टार कास्‍ट को वे एक बार में एक ही पर्दे पर देशभक्ति का पाठ पढ़ाते नजर आ रहे हैं।

पवन राजा

????????thank you

A post shared by pawansingh (@singhpawan999) on


पवन सिंह और अक्षरा सिंह स्टारर भोजपुरी फिल्म ‘पवन राजा’ नवंबर में रिलीज हुई। फिल्म में एक्टर पवन सिंह पत्नी मोनालिसा और साली अक्षरा सिंह के साथ रोमांस और लिपलॉक करते नजर आए। इस फिल्म की स्टोरी पवन सिंह के रियल लाइफ की थी। फिल्म में पवन के लिए उनकी बीवी और साली में खूब झगड़ा होता है और फिल्म का अंत भी दर्दनाक है। फिल्म की कहानी काफी रोचक है।

इसे भी पढ़े: प्रियंका पंडित और कल्लू की मस्ती भरी kiss स्टाइल, आप भी देखे

फ़िल्म के मुख्य भूमिका में पवन सिंह ,अक्षरा सिंह ,मोनालिसा,बृजेश त्रिपाठी,आनंद मोहन, नीलिमा सिंह,देव सिंह,प्रकाश जैस,आयज़ खान,स्वीटी सिंह ,धीरज सिंह और साथ मे सुशील सिंह है। विशेष गाने पर अभिनेत्री अम्रापाली दुबे ठुमका लगाते दिखेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -