सीमा सिंह को मिला बेस्ट डांस का अवार्ड

0
63
Seema Singh Best Dance Award

Seema Singh Best Dance Award

भोजपुरी सिनेजगत की नम्बर वन डांसिंग स्टार सीमा सिंह को लंदन में आयोजित ‘इंटरनेशनल भोजपुरी फिल्म अवार्ड 2017’ में बेस्ट डांस का अवार्ड दिया गया। यह अवार्ड इन्हें भोजपुरी फिल्मो के गांनो में बेहतर डांस के लिये दिया गया।

भोजपुरी सिनेजगत की चंचल, चुलबुली, हँसमुख डान्सिंग स्टार व आईटम क्वीन सीमा सिंह अपने फिल्मी कॅरियर में कई अवार्ड की हकदार बन एक मिसाल कायम कर चुकी हैं। सीमा ने यह साबित कर दिया है कि भोजपुरी सिनेमा जगत की डांसिंग स्टार एवं आईटम क्वीन सिर्फ वही हैं।

सीमा सिंह ने पहला सर्वश्रेष्ठ नृत्यांगना (आईटम डांसर) का अवार्ड 2008 में अपने नाम किया था, तब से अब तक इन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। वैसे तो सीमा सिंह को उत्तर प्रदेश, बिहार और मुंबई के कई सामाजिक व सांस्कृतिक मंच पर कई अवार्ड व स्मृति चिन्ह मिले हैं । सीमा सिंह अब तक 500 से अधिक भोजपुरी फिल्मों में अभिनय व नृत्य कर चुकी हैं।

सीमा सिंह ने अब तक भोजपुरी, हिन्दी, मराठी, गुजराती, तमिल, बंगाली, राजस्थानी, उड़िया आदि क्षेत्रीय भाषाओं में आइटम डांस में अपनी नज़ाकत व मनमोहिनी नृत्य से सिनेप्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर चुकी हैं।