Saturday, March 23, 2024
HomeBollywoodआज सलमान खान का जन्मदिन..... क्या होगा ख़ास? जानिए

आज सलमान खान का जन्मदिन….. क्या होगा ख़ास? जानिए

Salman khan birthday today 27 dec 2017
आज सलमान खान का जन्मदिन

जहां सलमान खान इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर अपनी फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ के जरिए खूब धमाल मचा रहे हैं। वहीं आज उनकी लाइफ के महत्वपूर्ण दिन पर सलमान के साथ क्या धमाल होने वाला हैं ये काफी दिलचस्प रहेगा। जी हां, दोस्तों क्योकि आज बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान 52 साल के हो गए हैं। आज सलमान खान के जन्मदिन को लेकर उनका हर फैन काफी उत्साहित हैं।

इसे भी पढ़े: टाइगर श्रॉफ ने कहा…..इस डांस वीडियो को देख आप बिलकुल खुश हो जायेंगे

फ़िल्मी दुनिया के साथ साथ जीवन में मिलने वाली खुशियों का आज कुछ नयापन देखने के लिए सलमान के फैंस भी काफी बेताब हैं। हर किसी के दिमाग में केवल एक ही सवाल की, जन्मदिन के मौके पर क्या होगा ख़ास? इसलिए हम आपको बता दे की हर साल की तरह इस वर्ष भी सलमान खान अपने परिवार और खास दोस्तों के साथ पनवेल फार्महाउस पर अपना जन्मदिन मना सकते हैं।

इसे भी पढ़े: साइकिल पर उड़ उड़ कर अक्षय ने कहा- ‘मेरी क्रिसमस’, आप खुद देख लीजिये

सलमान का जन्मदिन आते ही उनके सभी करीबी मेंबर्स पनवेल फार्महाउस पहुंच जाते हैं। जहां वे सलमान खान का जन्मदिन खूब इन्जॉय करते हैं। बताया जा रहा हैं की सलमान खान का जन्मदिन उनके पूरे परिवार के द्वारा मनाया जायेगा। जिसमें मलाइका अरोरा, अमृता अरोरा के साथ यूलिया वांतूर, कटरीना कैफ, अली अब्बास जफर और कबीर खान भी इस जन्मदिन पार्टी का हिस्सा बन सकते हैं।


बात करे सलमान की हालही रिलीज़ फिल्म टाइगर जिंदा है की तो देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी इस फिल्म को दर्शकों का प्यार मिल रहा है। टाइगर जिंदा है ने ओवरसीज में काफी धमाकेदार शुरुआत की है। वही यूएसए, कनाडा और यूके में इस फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -