Wednesday, May 15, 2024
HomeGossip”सईया सुपरस्‍टार’’ में पवन – अक्षरा का अलग अंदाज़

”सईया सुपरस्‍टार’’ में पवन – अक्षरा का अलग अंदाज़

Bhojpuri Film Saiya Superstar Story

अब तक कई सुपर हिट फिल्मो में काम कर चुके एक्टर पवन सिंह करोड़ों लोगों के दिल पर राज करते हैं। उसी दौर को बरक़रार रखते हुए श्रेयस फिल्‍म्‍स के बैनर तले बन रही पवन सिंह की नयी फिल्म ”सईया सुपरस्‍टार’’ भरपूर एक्‍शन, ड्रामा और रोमांस वाली फिल्‍म है, जिसमें पवन और अक्षरा सिंह अलग ही अंदाज में नजर आने वाले हैं। इन दिनों ”सईया सुपरस्‍टार’’ की शूटिंग जोर – शोर से चल रही है।

फिल्‍म ‘सइयां सुपरस्‍टार’ में एक बार फिर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह, पवन सिंह के साथ रोमांस करते नजर आयेंगी। बता दें कि पवन – अक्षरा की जोड़ी फिल्मो में बड़े पर्दे पर काफी पसंद की जाती है। फिल्‍म के निर्माता प्रेम राय और निर्देशक अजय कुमार हैं।

इस फिल्‍म के को-प्रोड्यूसर नीरज शर्मा हैं। गीत मनोज मतलबी ने लिखे हैं जबकि संगीत अविनाश झा घुंघरू का है। छायांकन फिरोज खां वहीं नृत्य निर्देशन कानू मुखर्जी व रामदेवन का है। कला अंजनी तिवारी, प्रोडक्शन कंट्रोलर राकेश सिंह, एक्सक्यूटिव प्रोड्यूसर निशांत सिंह, लेखक धनंजय कुमार हैं।

फिल्म के मुख्य कलाकारों में पवन सिंह, अक्षरा सिंह, अरविन्द अकेला कल्लू, शिखा चौधरी, संजय पाण्डेय, संजय यादव, राज प्रेमी, ब्रजेश त्रिपाठी, संजय वर्मा, अभय राय, रश्मि शर्मा, इला पाण्डेय, दिव्या सिंह, निरंजन चौबे, कमलाकांत मिश्रा, एसएस द्विवेदी,सोनी पटेल,जमील सिद्दिकी,सिवेश तिवारी,सोनी झा,आरती श्रीवास्तव, जफर खान,ललीत भंडारी,सलीम सुधाकर,सकीला मजिद,परी,नेहा सिंह,कोमल झा,धामा वर्मा,कृष्ण कुमार मनीष चतुर्वेदी हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -