पवन सिंह ने दिया दशहरे का तोहफा

0
70
Saiya superstar Poster

Saiya superstar Poster

श्रेयस फिल्‍म्‍स की प्रस्‍तुति फिल्म ‘सइयां सुपरस्‍टार’ का फर्स्‍ट लुक मुंबई में जारी किया गया। जब पोस्टर में जंजीरों से जकड़े हुए पवन सिंह इतने खतरनाक लग रहे हैं। तो जरा सोचिये, दशहरे पर रिलीज होने पर फिल्म में कितना एक्‍शन, ड्रामा और रोमांस देखने को मिलेगा। ‘सइयां सुपरस्‍टार’ के निर्माता प्रेम राय और निर्देशक अजय कुमार है।

फिल्म में पवन सिंह एक बार फिर से अक्षरा सिंह के साथ रोमांस का तड़का लगाते नजर आयेंगे। पवन – अक्षरा की जोड़ी को फिल्मो में बड़े पर्दे पर काफी पसंद किया जाता है। पवन सिंह फिल्‍म के जरिए दर्शकों को दशहरे का तोहफा देना चाहते हैं। और आशा करते हैं की फिल्‍म को दर्शकों का भरपूर प्‍यार और आशीर्वाद मिले।

करोड़ों लोगों के दिल पर राज करने वाले पवन सिंह फिल्‍म में अलग ही अंदाज में नजर आने वाले हैं। फिल्म के मुख्य कलाकारों में पवन सिंह के साथ अक्षरा सिंह, अरविन्द अकेला कल्लू, शिखा चौधरी, संजय पाण्डेय, संजय यादव, राज प्रेमी, ब्रजेश त्रिपाठी, संजय वर्मा, अभय राय, रश्मि शर्मा, इला पाण्डेय, दिव्या सिंह, निरंजन चौबे इत्यादि शामिल हैं।