Saturday, May 4, 2024
HomeGossipक्या ये भोजपुरी एक्ट्रेस बिग बॉस के नए सीजन में?

क्या ये भोजपुरी एक्ट्रेस बिग बॉस के नए सीजन में?

Rani Chatarjee Bigg Boss Season 11

मनोज तिवारी, रवि किशन, दिनेश लाल यादव निरहुआ, मोनालिसा जैसे बड़े भोजपुरी सितारे कलर्स चैनल के चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस में नज़र आ चुके हैं और इस बार भी कुछ ऐसा ही होगा। आपको बता दे शो की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी है। और इस बार भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की हॉट अदाकारा रानी चटर्जी का नाम इस लिस्ट में शामिल हो सकता है।

रानी चटर्जी को बिग बॉस 11 के लिए अप्रोच किया गया है। ख़बर है कि रानी भी शो का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित हैं और उन्होंने अपनी तरफ से रजामंदी भी दे दी है। बात करे अगर फिल्मो की तो रानी चटर्जी की पहली फिल्म ‘ससुरा बड़ा पइसावाला’ थी। इस फिल्म में रानी के साथ मनोज तिवारी को कास्ट किया गया था। फिल्म के दौरान रानी सिर्फ 16 साल की थी। और फिल्म भोजपुरी सिनेमा पर बड़ी हिट साबित हुई।

जबसे इस शो की चर्चा हुई हैं रानी चटर्जी का नाम इससे जोड़ा जा रहा हैं। फिलहाल ये तो वक्त ही बताएगा की रानी चटर्जी बिग बॉस सीजन 11 में भाग लेगी या नहीं। मगर इतना जरूर बता दे की अगर वह इस रियलिटी शो में पहुंच गयी तो भोजपुरी इंडस्ट्री के लिए गर्व की बात होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -