Saturday, April 27, 2024
HomeGossipसूपरहिट सॉंग ’राते दिया बुता के’ का धमाका

सूपरहिट सॉंग ’राते दिया बुता के’ का धमाका

पावर स्टार पवन सिंह अभिनीत एवं सुजीत कुमार सिंह निर्देशित फिल्म सत्या का गाना ’रतिया दिया बुता के’ एक बड़ा धमाका है। जिसे मात्र साढ़े तीन महीने में लगभग साढ़े पाँच करोड़ बार लोगों ने देखकर एक नया रिकॉर्ड बनाया है। पावर स्टार पवन सिंह और सिनेतारिका आम्रपाली दूबे पहली बार एक साथ इस गाने के जरिये सिनेमा के रुपहले परदे पर नजर आये, जिसे दर्शकों का बहुत प्यार मिला और अब वीडियो को भी बहुत ज्यादा देखा जा रहा है।

फिल्म निर्माता राधेश्याम लुहार और गजानंद चौहान द्वारा निर्मित सुपर डुपर हिट भोजपुरी फिल्म ’सत्‍या’ में पवन सिंह के साथ भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह की रोमांटिक जोड़ी केंद्रीय भूमिका में हैं। पहली बार इस फिल्म में दो दक्षिण भारतीय फाईट मास्टर रॉकी राजेश और बाजी राव से एक्शन दृश्यों की शूटिंग करवायी गयी है तथा दो दिन तक हेलीकॉप्टर से भी शूटिंग की गयी थी।

फिल्म के निर्माता राधेश्याम लुहार, गजानंद चौहान हैं। निर्देशक सुजीत कुमार सिंह। लेखक वीरू ठाकुर तथा संगीतकार छोटेबाबा हैं। छायांकन देवेन्द्र तिवारी, नृत्य राम देवन, संकलन दीपक जौल का हैं। प्रोडक्शन कन्ट्रोलर अरशद शेख ’पप्पू’ हैं। मार्केटिंग हेड विजय यादव हैं। पी.आर.ओ. रामचन्द्र यादव – सर्वेश कश्यप हैं।

मुख्य भूमिका में पवन सिंह के साथ अक्षरा सिंह, अनु उपाध्याय, बृजेश त्रिपाठी, उमेश सिंह, विपिन सिंह, जय सिंह, लोटा तिवारी, मुकेश तिवारी, राहुल वर्मा, राधेश्याम जीवराजजी लुहार तथा दयाशंकर पाण्डेय आदि हैं। मेहमान कलाकार भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दूबे और निधि झा हैं।

राते दिया बुता के

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -