पवन और अक्षरा के बीच बना नया रिश्ता

0
101
pawan-with-akshara-singh-in-new-film-pawan-raja

pawan-with-akshara-singh-in-new-film-pawan-raja

हम आज आपको बताने जा रहे हैं, सूपरस्टार पवन सिंह और अभिनेत्री अक्षरा सिंह के बीच एक नया रिश्ता बनने जा रहा हैं, जी हां दोस्तो पवन सिंह की साली बनेंगी अक्षरा सिंह, ये बात सुनकर आप ज़्यादा अचंभित ना हो क्योकि ये रिश्ता आपको पवन सिंह और अक्षरा सिंह की आगामी फिल्म ‘पवन राजा’ में एक शानदार अभिनय के साथ देखने को मिलेगा |

भोजपुरी फिल्मो में पवन सिंह और अक्षरा सिंह की जोड़ी को दर्शको ने कई बार एक साथ देखा हैं | पवन और अक्षरा कभी प्रेमी और प्रेमिका तो कभी पति – पत्नी का किरदार निभाते बड़े परदे पर देखे जा चुके हैं | लेकिन इस बार पवन सिंह, अक्षरा सिंह के जीजा बनने वाले हैं | और अक्षरा सिंह बनेगी पवन सिंह की साली |

हैप्पी फिल्म्स & एंटरटेनमेंट की ओर से प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म “पवन राजा” के निर्माता धनंजय सिंह, निर्देशक अरविंद चौबे और डी.ओ.पी देवेन्द्र तिवारी हैं | इस फिल्म को लेकर पवन सिंह और अक्षरा सिंह के फैंस और दर्शक काफी उत्साहित हैं |