Wednesday, May 1, 2024
HomeGossipपवन सिंह की बायोग्राफी, फ़ैमिली, इनकम व फिल्मे

पवन सिंह की बायोग्राफी, फ़ैमिली, इनकम व फिल्मे

पवन सिंह

Biggest-Hits-Pawan-Singh

भोजपुरी फिल्मो के दबंग सुपरस्टार का जलवा किस कदर उनकी फिल्मों में दिखाई देता हैं इसका पता हमे दर्शको में दिखाई दे रहा हैं, उनके जोश से चलता हैं जी हां हम बात कर रहें हैं पवन सिंह की, जिन्होंने अपनी एक्टिंग से भोजपुरी सिनेमा में धूम मचा दी हैं। पवन ने अपने करियर की शुरुआत 2007 में फिल्म” रंग ली चुनरिया तोहरे नाम “ से की थी उसके बाद पवन ने कभी पीछे मुड के नहीं देखा बल्कि समय के साथ साथ पवन की लगन और मेहनत के चलते वो तरक्की की राहं में बढ़ते ही चले गए। पवन का जन्म 6 मार्च 1986 को जोकाहारी, आरा बिहार में हुआ। इनकी लंबाई 5 ‘फुट 11 इंच हैं। इनका वज़न 80 किलोग्राम हैं। इनकी आँखों और बालों का रंग काला हैं। पवन सिंह की शादी 1 दिसंबर 2014 को नीलम सिंह से हुई। पर एक साल पूरा भी नहीं हुआ था की इनकी पत्नी ने आत्महत्या कर ली।

पवन के रोमांटिक एवरग्रीन सांग्स

Pawan singh singer03

रतियाँ कहाँ बितावला
मन होखे ता बोली
जनि जईहे रे छोटकी
इन सभी सांग्स ने रातो -रात पवन की किस्मत बदल डाली और उनको मोस्ट पॉपुलर सिंगर बना दिया | उनकी एल्बम “लोली पॉप लागे लू ” ने तो भोजपुरी सिनेमा के साथ- साथ बॉलीवुड में भी सबको अपना दीवाना बना दिया। उनके फैंस की गिनती दिन व दिन बढ़ती ही जा रही हैं, साथ ही साथ उनके फैंस आजकल उनसे ये डिमांड करने लगे हैं की वो बॉलीवुड की हॉट गर्ल कटरीना कैफ के साथ भी फिल्में करे ताकि दर्शक उन दोनों की जोड़ी का खूब आनद ले सके। भोजपुरी सिनेजगत में पवन सिंह ऐसे एक्टरों में शुमार हैं, जिनकी फिल्में रिलीज़ होने से पहले ही चर्चाओं में आ जाती हैं। उनकी फिल्मों की चर्चा शूटिंग के दौरान से ही चारो तरफ होने लगती हैं, और फिल्म जैसे ही रिलीज़ होती हैं, सिनेमा घरो में छा जाती हैं। उनके चाहने वाले उन्हें भोजपुरी फिल्मो का सुपरस्टार मानते हैं। और उनके प्रशंसक उनकी हर फिल्म को सुपरहिट बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ते हैं। पवन सिंह को गायकी के लिए अंतर्राष्ट्रीय भोजपुरी फिल्म अवार्ड्स से भी नवाजा जा चूका हैं।

पवन सिंह की सुपरहिट फ़िल्में

Challenge Bhojpuri02

वैसे तो पवन की सभी फिल्में सुपरहिट होती हैं। उनमे से कुछ जो ब्लॉकबस्टर हिट हैं वो हैं –
प्रतिज्ञा
दरार
रंग ली चुनरिया तोहरे नाम की
योद्धा
देवरा
प्रतिज्ञा 2
लावारिस
एक दूजे क लिए
अँखियाँ लड़िये गईल
पवन पुरवैया
जोगी जी धीरे – धीरे
उमरियाँ काइली तोहरे नाम
तोहरे नइखे कौनो जोड़ तू बेजोड़ बाडू हो
सिन्दूर दान
जब केहू दिल में समां जाईल
हमार माटी में दम बा
लेके आजा बैंड बाजा ओ पवन राजा
नहले पे दहला
सुहाग
संग्राम
गंगा पुत्रा
सरकार राज
मुकाबला
ग़दर

इन सभी फिल्मो में पवन के जोरदार अभिनय की प्रशंसा की गयी हैं। और साथ ही इनकी गायिकी भी लाजवाब हैं, उनके दवारा गाया हुआ गाना रश्के कमर…….. यूट्यूब पर छा चूका हैं, लोगो ने भी उसे खूब सराहा हैं। और 10 लाख से ज्यादा लाइक किया जा चूका हैं।

पवन सिंह की इनकम

Khesari Lal Mere Rashke Kamar02

पवन सिंह आज भोजपुरी फिल्मों में टॉप पर हैं । पवन सिंह की इमेज भोजपुरी फिल्मों में बहुत ही हाई हैं। ये एक साल में 10 – 12 फ़िल्में करते हैं, और अपनी एक फिल्म की फीस 35 – 40 लाख लेते हैं। यानी की इनकी सालाना इनकम 6 करोड़ हैं। और अब बात करें इनकी एक्स्ट्रा इनकम की तो ये एक शो करने के 12 लाख रुपए लेते हैं। बिहार में इनका अपना एक घर हैं, आरा में इनके दो घर हैं। मुंबई में झूह चौपाटी में इनका अपना एक घर हैं।

आज पवन सिंह भोजपुरी सिनेमा के सुपरहिट स्टार बन चुके हैं। इन्होने भोजपुरी सिनेमा में अपना सिक्का जमा ही लिया हैं। अब इनके चाहने वालो को इंतज़ार है की ये बॉलीवूड में भी अपनी दबंगई दिखाये।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -