Monday, April 29, 2024
HomeGossipपवन सिंह की अगली फिल्म का मुहूर्त मुम्बई में

पवन सिंह की अगली फिल्म का मुहूर्त मुम्बई में

akshara-singh-chala-baba-jila

वसुंधरा मोशन पिक्चर्स प्रस्तुत दूसरी भोजपुरी फ़िल्म का शुभारम्भ मुम्बई में धूमधाम से किया गया है। फ़िल्म की शूटिंग लखनऊ के रमणीय स्थलों पर सितम्बर महीने में शुरू की जायेगी। आपको बता दे की सुपर स्टार पवन सिंह इस फ़िल्म में केंद्रीय भूमिका में हैं।

जब फिल्म का महूर्त प्रारम्भ हुआ तो वहाँ भोजपुरी फिल्म जगत के चर्चित निर्देशक शामिल थे, जिनमे जगदीश शर्मा, अरविन्द चौबे, लेखक ललित शुक्ला तथा फ़िल्म निर्माता विजय यादव तथा कुमार मंजुल भी फिल्म की सफलता की कामना करते नज़र आये |

इस भोजपुरी फ़िल्म में पवन सिंह के साथ मुख्य भूमिका में सुशील सिंह, उमेश सिंह, बृजेश त्रिपाठी, बालगोविन्द बंजारा आदि हैं। इस फ़िल्म में पवन सिंह का नया लुक उनके फैंस और दर्शक प्रेमियों को खूब पसंद आने वाला है। फ़िल्म के निर्माता सुधीर सिंह तथा निर्देशक सुजीत कुमार हैं ।

इस फ़िल्म के लाईन प्रोड्यूसर अरविन्द वर्मा हैं। फ़िल्म के संगीतकार अविनाश झा घुँघुरु हैं और गीतकार मनोज मतलबी व आजाद सिंह हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -