भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के फेमस एक्टर और सिंगर पवन सिंह फिर एक स्टेज कार्यक्रम में नजर आए, जहां पवन के गीतों पर दर्शको ने जमकर डांस किया। छठ पूजा को लेकर कल शाम आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे, पवन सिंह ने कई भोजपुरी गाने गाए और पवन के गाने पर दर्शको ने जमकर डांस किया। पवन को देखने के लिए भारी संख्या में दर्शक मौजूद थे।
यह भी पढ़े:26 अक्टूबर की शाम 4 बजे से BIG GANGA पर निरहुआ और खेसारी लाल जमायेंगे रंग
पवन सिंह को दर्शक काफी पसंद करते हैं। यही कारण है कि पवन सिंह ने अबतक कई स्टेज शो किये हैं। जिसको उनके फैंस और दर्शक काफी पसंद भी करते हैं। इसी क्रम में पवन सिंह ने हाल ही में ऐसे ही एक शो की फोटोज इंस्टाग्राम पर फैंस से शेयर की है, जिसमे पवन बेहद खूबसूरत लग रहे हैं।
छठ पूजा को लेकर आयोजित एक कार्यक्रम में ये तस्वीरें खींच ली गयी और देखते ही देखते ये फोटो सोशल मीडिया में तेजी से पसंद की जा रही हैं। पवन सिंह ने एक वीडियो भी शेयर किया हैं जिसमें उनके जबरदस्त गाने का अंदाज़ दिखाई दे रहा हैं, साथ ही उनके समीप दो महिला कलाकार भी दिखाई पड़ती हैं।
पवन सिंह ने शेयर किया एक वीडियो
बताते चले छठ के पावन मौके पर कई गीत रिलीज हो रहे हैं और कई कलाकार अपनी एलबम भी रिलीज कर रहे हैं। हर साल छठी मईया के लिए संगीत के माध्यम से कई कलाकार श्रद्धा समर्पित करते हैं। इसलिए पवन सिंह भी छठ गीतों की तैयारी में लग गए हैं।