क्या पवन सिंह ने छोड़ा अक्षरा का साथ?

0
81
Pawan singh Stage Show Akshara

Pawan singh Stage Show Akshara

पवन सिंह ने छोड़ा अक्षरा का साथ। जी हाँ दोस्तों, सूत्रों की माने तो खबर सामने आ रही हैं की पवन सिंह ने अक्षरा सिंह का साथ छोड़ दिया हैं। मगर ऐसी कौनसी बात हैं जिससे पवन का साथ अक्षरा सिंह से छूट गया। आप सभी जानते ही होंगे की जब भी पवन सिंह किसी स्टेज शो के लिए जाया करते हैं तो ज्यादातर अक्षरा सिंह उनके साथ मौजूद होती हैं। लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। चलिए इस बात को विस्तार से बताते हैं।

इस बार बकरीद पर कतर की राजधानी दोहा में पवन सिंह के साथ अंजना सिंह, बताशा चाचा मनोज टाईगर, डांसिंग क्वीन संभावना सेठ, रिंकू घोष और स्वीटी छावड़ा एशियाई टाऊन एम्फी थियेटर सनाया में शो का हिस्सा बनेगी। लेकिन ऐसी कोई खबर सामने नहीं आयी हैं की अक्षरा सिंह भी इसमें शामिल होने वाली हैं। सोशल मिडिया पर इस शो से सम्बंधित जितनी फोटोज वायरल हुई हैं उनमे भी अक्षरा सिंह का चेहरा दूर-दूर तक दिखाई नहीं दे रहा हैं।

आखिर इतने बड़े शो में पवन सिंह अक्षरा सिंह को साथ क्यों नहीं लेकर गए? या फिर अक्षरा सिंह इस शो में क्यों नहीं गयी? इस बात को लेकर ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं, की क्या पवन सिंह ने अक्षरा सिंह का साथ तो नहीं छोड़ दिया? फिलहाल इस बात की पुष्टि तो स्वयं पवन सिंह ही कर सकते हैं।