शिव धाम में आतंकवादी हमले पर पवन सिंह का जवाब

0
71
pawan-singh-jaga-bholenath-bachawa-amarnath

शिव धाम में हुए आतकवादी हमले को भोजपुरी सांग इंडस्ट्री जिस तरह से यूज कर रही है, उसके बारे में बॉलीवुड सोच भी नहीं सकता है। आप भी जानेंगे तो दंग रह जाएंगे। शिव धाम में हुए आतकवादी हमले को करारा जबाब देते हुए अपने गाने के जरिये लोगो तक पंहुचा रहे है भोजपुरी के सुपर दबंग स्टार पवन सिंह। इस गाने के माध्यम से पवन सिंह ने आतंकवादियों पर सीधा निशाना साधा हैं | और शिव भक्तो को अपने गाने से उनकी भक्ति में लीन कर रहे हैं |

भोजपुरी के उभरते हुए गायक पवन सिंह ने एक एल्बम जारी किया है। इसका नाम है- जागs भोलेनाथ बचावs अमरनाथ । ये गाना बिहार, यूपी औऱ झारखंड समेत भोजपुरिया लोगों में काफी फेमस हो रहा है। इसमें एक से बढ़ कर एक बोल सुनने को मिल रहे हैं, जिसमें शिव धाम में हुए आतकवादी हमले को लेकर आंतकवादियो पर निशाना साधा गया है। इसी कारण गाना काफी पसंद किया जा रहा है।

ऐसा नहीं है कि आज भोजपुरी गायक किसी से पीछे हैं। खेसारी लाल यादव, पवन सिंह ने भी ऐसे गाने गाये हैं। ये सभी लोगों में खूब फेमस भी हो रहे हैं। खेसारी लाल यादव ने गाया है- छठी मइयासेनुरा के भिखिया मांगी आंचरा बिछाए, सीमवा पर फौजी मोर बलमुआ लड़े वर्दी चढ़ाये। पवन सिंह ने गाया है- कश्मीर जिगर के टुकड़ा कहे हिन्दुस्तान, ई जान हऊए हो, हमार शान हऊए हो। दीपक दिलदार का गाना अबो से सुधर जो पकिस्तनइया रे, कइल शैतनिया छोड़ दे, छोड़ी न तोरा के हिंदुस्तनिया रे…भी लोगों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है।

जागs भोलेनाथ बचावs अमरनाथ