Sunday, April 28, 2024
HomeGossipपवन सिंह हुए बीजेपी मे शामिल

पवन सिंह हुए बीजेपी मे शामिल

Pawan Singh In BJP

फिर तू लगावेलु जब लिपिस्टिक, सानिया कट नथुनिया जान मारेला जैसे सैकड़ों एलबम सांग्स में अपनी आवाज दे चुके भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने भाजपा का दामन थामा है। जी हाँ, मनोज तिवारी और रविकिशन के बाद पवन सिंह तीसरे ऐसे भोजपुरी सुपरस्टार हैं जिन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। पवन सिंह ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ राजनैतिक क्षेत्र मे भी अपना पहला कदम बढ़ा दिया है।

पवन सिंह ने दोहाकतर से वापसी करते हुए दिल्ली की प्रेस कॉन्फ्रेंस मे इस बात का ऐलान किया है की वो बीजेपी मे शामिल हो रहे है। उन्होंने बकायदा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी में शामिल होने की घोषणा की है। साथ ही बीजेपी नेताओं की मौजूदगी में भगवा गमछा ओढ़कर पार्टी के सदस्य बने।

पवन सिंह भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार कहे जाते हैं। उन्होंने भोजपुरी फिल्म ‘रंगली चुनरिया तोहरे नाम’ से इंडस्ट्री में कदम रखा था। पवन सिंह भोजपुरी सिनेमा को कई हिट फिल्में दे चुके हैं। अपनी गायकी से अलग मुकाम हासिल करने वाले पवन सिंह का गाना ‘लगावेलू जब लिपिस्टिक’ पार्टी का थीम सॉन्ग है। ‘लगावेलू जब लिपिस्टिक’ के अलावा पवन सिंह के कई दूसरे गाने भी काफी लोकप्रिय है।

पवन ने त्रिदेव, पवन पुरबइया, एक दूजे के लिए, संग्राम, जिद्दी, सरकार राज, ले के आजा बैंड बाजा ए पवन राजा, वीर बलवान, जान लेबू का, गदर, सत्या, तेरे जइसा यार कहां, चैलेंज समेत कई हिट फिल्में की है। साथ ही पवन सिंह की कई और फिल्में भी रिलीज होने वाली है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -