Friday, April 19, 2024
HomeGossipजब पवन सिंह पहली बार प्लेन में बैठे तो क्या हुआ?

जब पवन सिंह पहली बार प्लेन में बैठे तो क्या हुआ?

Pawan singh First Flight

भोजपुरी स्टार और उनसे जुडी छोटी से छोटी बात हम आपको बताते ही रहते हैं। आज भी हमारी खबर कुछ ऐसी ही हैं। जब पवन सिंह पहली बार प्लेन में बैठे तो क्या हुआ? पवन सिंह ने कैसे अपनी पहली हवाई यात्रा की और कितने घबराये? पवन सिंह ने एक इंटरव्यू में अपने दोस्त अरुण सिंह की तारीफ करते हुए इस बात का खुलासा किया।

पवन सिंह पहली बार प्लेन में बैठकर अपने बचपन के दोस्तों अरुण सिंह की शादी में गए थे। और यही उनकी पहली हवाई यात्रा भी रही। पवन सिंह के मुताबिक हवाई जहाज काफी हिल डुल रहा था और वो अन्दर से काफी घबराये हुए थे। साथ ही उन्हें इस बात का डर सता रहा था की वो अपने दोस्त शादी में पहुंचेंगे भी या नहीं। मगर उनमे यात्रा को लेकर रोमांच भी उतना ही था।

पवन की माने तो इतना डर उन्हें कभी नहीं लगा जितना पहली हवाई यात्रा में लगा। फ्लाइट लैंड करने के बाद उनकी जान में जान आई। भले ही पवन सिंह अपनी फिल्मो में दुश्मनों के छक्के छुड़ा देते हो मगर बात जब हवाई यात्रा की आती हैं तो पवन सिंह की भी हवाइयां उड़ जाती हैं। फिलहाल अब ये सब उनकी आदत बन चुकी हैं।

बात करे पवन सिंह के बचपन के दोस्त अरुण सिंह की तो पवन सिंह ने अरुण सिंह को एक अच्छा इंसान बताया। साथ ही अरुण अपनी ओर से हर कलाकार को पूरा सहयोग करते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -