Saturday, April 27, 2024
HomeGossipपवन सिंह का भोजपुरी सिनेमा से राजनीतिक सफ़र

पवन सिंह का भोजपुरी सिनेमा से राजनीतिक सफ़र

Pawan singh Bhojpuri film Industry to BJP

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता पवन सिंह ने कुछ दिनों पहले ही राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी। उसके चलते आज भी पवन सिंह उनके फैंस और दर्शको के सवालों से चर्चाओं में नज़र आते हैं मगर पवन सिंह का कहना हैं की वो किसी लालच या उच्च पद के लिए भारतीय जनता पार्टी में शामिल नहीं हुए बल्कि जिस तरह माननीय नरेंद्र मोदी जी देश के हित में अपना योगदान दे रहे हैं उसी तरह वो भी देश के हित में आगे आना चाहते थे।

पवन सिंह फिल्मो में अपने अभिनय से लोगो का दिल जीत लेते हैं। क्योकि पवन सिंह में अभिनय की कला कूट कूट कर भरी हैं उसी तरह देश के विकास के कार्यो में अपना योगदान देने के लिए तैयार पवन सिंह में देशभक्ति भी कूट कूट कर भरी पड़ी हैं। पवन सिंह भाजपा में शामिल होने का पूरा श्रेय भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को देते हैं। क्योकि उन्ही के कहने पर पवन सिंह ने पार्टी के मुख्यालय दिल्ली में सदस्यता ग्रहण की थी।

पवन सिंह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को अपना आदर्श मानते हैं और उन्ही के द्वारा किये गए देश के विकास कार्यो से प्रभावित हैं। पवन सिंह भी देश के विकास में अपना योगदान देकर अपना फर्ज निभाना चाहते हैं। इसलिए अपने विचारो में हमेशा एक ही बात रखते हैं ‘सबका साथ सबका विकास’।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -