Friday, April 19, 2024
HomeGossipपवन सिंह ने की बाढ़ पीड़ितों को 11 लाख की सहायता घोषणा

पवन सिंह ने की बाढ़ पीड़ितों को 11 लाख की सहायता घोषणा

Pawan Singh Baadh Sahayata

पवन सिंह की आने वाली फिल्म ‘सैया सूपरस्टार’ के सेट पर पवन के पिता जी को श्रद्धांजली दी गयी | साथ ही फिल्म के निर्माता प्रेम राय जी, पवन सिंह और सम्पूर्ण टीम के द्वारा एक बड़ी घोषणा भी की गयी | बिहार में बाढ़ से मची तबाही से बहुत से लोगो की जान मान की हानि हुई हैं, इसलिए प्रेमराय जी ने उन पीड़ितों को राहत पहुँचाने के लिए 11 लाख की सहायता प्रदान कराई जाने की घोषणा की |

अपनों को खोने का ग़म क्या होता हैं इस समय पवन सिंह से ज्यादा और कौन जान सकता हैं | इसलिए वो बिहार में बाढ़ से पीड़ित लोगो का दर्द समझ सकते हैं और उनकी सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं | सैया सुपरस्टार के सेट पर इतनी बड़ी घोषणा करते हुए पवन सिंह उन सभी लोगो से आस बनाये रखने की उम्मीद कर रहे थे |

फिल्म के सेट पर पवन सिंह से जब मिडिया सवाल पूछ रही थी तब इंटरव्यू के दौरान पवन सिंह की आँखे नम हो गयी | इतना ही नहीं पवन सिंह के पिता को याद कर भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री भी काफी भावुक हुई | पवन सिंह इस बात को संसार का नियम मानते हुए इस दुःख की घडी में ज्यादा कुछ नहीं कह पाए |

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -