Monday, March 25, 2024
HomeGossipइस फिल्म का एक सप्ताह में रहा '5 लाख' का कलेक्शन

इस फिल्म का एक सप्ताह में रहा ‘5 लाख’ का कलेक्शन

सुपरहिट भोजपुरी फिल्म ’निरहुआ हिन्दुस्तानी 2’ में दिनेशलाल यादव का भोलापन, आम्रपाली दूबे का चिरपरिचित अंदाज और अदाकारा संचिता बनर्जी का विशेष आकर्षण दर्शकों को खूब लुभा रहा है। निरहुआ इंटरप्राइजेज द्वारा प्रदर्शित की गई फिल्म ‘निरहुआ हिन्दुस्तानी 2’ का वाराणसी के आनंद मंदिर सिनेमाहाल में मात्र एक सप्ताह में 5 लाख का कलेक्शन रहा हैं | भोजपुरी फिल्म ’निरहुआ हिन्दुस्तानी 2’ पर दर्शकों का प्यार इतनी बड़ी सफलता का प्रमाण है, वर्ना ऐसा कलेक्शन जल्दी नहीं मिल पाता है। इसके पहले फिल्म राजाबाबू ने यह आकड़ा पार किया था। इसका एक कारण यह भी हो सकता हैं की फिल्म ’निरहुआ हिन्दुस्तानी 2’ और राजा बाबू में नायक दिनेशलाल यादव ’निरहुआ’, नायिका आम्रपाली दूबे और निर्देशक मंजुल ठाकुर हैं। ‘निरहुआ हिन्दुस्तानी 2’ फिल्म का निर्माण निरहुआ इंटरटेनमेंट प्रा. लि. व राहुल खान प्रोडक्शन के बैनर तले किया गया है।

फिल्म में मुख्य कलाकार

भोजपुरी फिल्म ’निरहुआ हिन्दुस्तानी 2’ में मुख्य कलाकारों में जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ, आम्रपाली दूबे, नवोदित तारिका संचिता बनर्जी, प्रकाश जैस, संजय पाण्डेय, अयाज खान, किरण यादव, समर्थ चतुर्वेदी, संतोष श्रीवास्तव, रीतू पाण्डेय, संजय महानंद, संजय वर्मा, लेजली त्रिपाठी, आशीष शिंदे, हेमलाल, रीमा सिंह, वैभव राय, देव सिंह, प्रेम दूबे, संतोष पहलवान, रवि शंकर जैसवाल, धामा वर्मा, असगर, साहिल शेख, दिवाकर श्रीवास्तव, अर्चना प्रजापति, जे पी सिंह, पल्लवी कोली, जयंत पाटेकर, रंजीत रंदीव, अलोक झा, अनूप झा, इमरान, सुप्रिया अंश चौबे, सोनू पाण्डेय, अंजली, दिलीप यादव, संजना सिंह, सुचित्रा पाटेकर व आइटम क्वीन सीमा सिंह हैं तथा विशेष भूमिका में प्रदीप यादव हैं।

इस फिल्म का निर्देशन मंजुल ठाकुर ने किया है। कथा मंजुल ठाकुर तथा संवाद अरविन्द तिवारी व गौतम सिन्हा का है। गीतकार प्यारेलाल यादव कवि जी, आजाद सिंह, श्याम देहाती, संतोष पुरी ने गीतों को लिखा है जबकि संगीतकार छोटे बाबा व मधुकर आनंद ने गीतों को मधुर संगीत से सजाया है। इस फिल्म के कार्यकारी निर्माता हरिकेश यादव हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -