इस साल की सुपरहिट भोजपुरी फिल्म

0
82
Nirahua 2 Superhit

दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ भोजपुरी के मात्र एक ऐसे एक्टर हैं, जिनके नाम से भोजपुरी की कई फिल्में बन चुकी हैं। ये सभी फिल्में काफी हिट भी रही हैं। आजकल सिनेमाघरों में इनके नाम की एक फिल्म ने धूम मचा रखी है, नाम है- निरहुआ हिन्दुस्तानी 2। यह फिल्म इस साल की सुपर हिट भोजपुरी फिल्म होगी, एेसा अनुमान लगाया जा रहा है। दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी भोजपुरी फिल्मों की सबसे हॉट जोड़ी है। दिनेश लाल की अबतक सैकड़ों फिल्में आ चुकी हैं। इसमें सबसे अधिक भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली के साथ काम किया है। दोनों की जोड़ी को दर्शक काफी पसंद करते हैं। यही कारण है कि फिल्म बनाने वाले दोनों को एक साथ अपनी फिल्मों में रखते हैं।

निरहुआ के नाम पर हिट फिल्में

Nirahua 2 Superhit01

निरहुआ के नाम पर अब तक कई भोजपुरी फिल्में बन चुकी हैं – ‘निरहुआ रिक्शावाला’, ‘निरहुआ रिक्शावाला 2’, ‘निरहुआ हिन्दुस्तानी’, ‘निरहुआ हिन्दुस्तानी 2’, ‘निरहुआ चलल ससुराल’, ‘निरहुआ चलल ससुराल 2’। 2014 में आई फिल्म निरहुआ हिन्दूस्तानी को यू-ट्यूब पर एक करोड़ से अधिक लोग देख चुके हैं। यह भोजपुरी फिल्मों का रिकॉर्ड है।

निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी ने मचाई सनसनी

Nirahua Aamrapali Superhit

इनकी फिल्मों में किसिंग सीन भी कम नहीं होते हैं। खासकर निरहुआ की फिल्म में तो एक्ट्रेस कोई भी हो, उसे किसिंग तो करना ही पड़ता है। भोजपुरी फिल्मों में दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी आजकल सनसनी मचा रही है। दिनेश लाल यादव को भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का इमरान हाशमी कहा जाता है। दिनेश लाल यादव पहले भोजपुरी के सिंगर थे। इसी दौरान इनका एक एलबम आया ‘निरहुआ सटल रहे’। यह काफी लोकप्रिय हुआ। इसके बाद इस एक्टर को लोग ‘निरहुआ’ के नाम से पुकारने लगे। असली नाम से अधिक लोग इस एक्टर को ‘निरहुआ’ के नाम से जानते हैं।