खेसारी और आम्रपाली दूबे का नया आइटम सॉंग

0
59
New Item song

New Item song

ख़ेसारी लाल यादव यूँ तो भोजपुरी इंडस्ट्री के टॉप के सूपरस्टार कहे जाते हैं, उन्होने कई सुपरहिट फ़िल्मो से अपनी पहचान बिहार, झारखंड में ही नही पूरे भोजपुरी जगत में बिखेर रखी हैं | इस बीच खबर आ रही हैं की ख़ेसारी लाल यादव के साथ आम्रापाली दुबे का एक गाना होने वाला हैं जी हाँ दोस्तो ख़ेसारी लाल यादव के साथ आम्रापाली दुबे का एक आइटम सॉंग हमे जल्द ही देखने को मिल सकता हैं |

इससे पहले आम्रापाली दुबे ने पवन सिंह के साथ एक जबरदस्त गाना फिल्माया था, जिसका नाम “राते दिया बूता के पिया क्या -क्या किया” आज वो गाना 5 करोड़ हिट्स का सबसे बड़ा इतिहास कायम कर चुका हैं | खबर से पता चला हैं की प्रोडक्शन नंबर 3 में आम्रापाली दुबे का एक आइटम सॉंग देखने को मिलेगा और इसमे ये देखने बड़ा ही दिलचस्प होगा की ये आइटम सॉंग बॉक्स ऑफीस की दुनिया में क्या धमाल करता हैं |

इस गाने के बारे में कहे तो ये गाना ऐसा होगा जो बॉक्स ऑफीस पर तो धमाल मचाएगा ही साथ ही साथ ख़ेसारी लाल यादव इसमे क्या तड़का लगाने वाले हैं | इस बात का पता तो गाने के रिलीज होने पर ही चलेगा |