Saturday, April 20, 2024
HomeGossipखेसारीलाल करा रहे हैं भोजपुरी इंडस्ट्री में नई हिरोइन की इंट्री

खेसारीलाल करा रहे हैं भोजपुरी इंडस्ट्री में नई हिरोइन की इंट्री

Khesari Lal Yadav With New Actress entry

खेसारी लाल यादव एक ऐसे अभिनेता हैं जिनकी चर्चा सोशल मीडिया पर हमेशा सुर्ख़ियो के रूप में छाई रहती हैं। क्योकि कभी वो अपनी फ़िल्मो से तो कभी अपनी फिल्मी हीरोइन के मामले में सुर्खिया बटोरते हैं। इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आई हैं की अपनी आने वाली फिल्म में खेसारी लाल यादव फिर से एक नयी अभिनेत्री की एंट्री भोजपुरी इंडस्ट्री में करा रहे हैं। बता दे इससे पहले भी खेसारी लाल यादव फिल्म ‘जिला चंपारण’ से नयी अभिनेत्रियो की एंट्री करा चुके हैं।

बाबा मोशन पिक्‍चर्स प्रा. लि. के बैनर तले बन रही फिल्म डमरू के माध्यम से अभिनेता खेसारीलाल यादव एक नयी अभिनेत्री की एंट्री भोजपुरी इंडस्ट्री में करा रहे हैं। फिल्म में खेसारी के साथ अवधेश मिश्रा, रोहित सिंह मटरू और आंनद मोहन पांडेय शामिल थे। फिल्‍म के निर्देशक, संगीतकार रजनीश मिश्रा हैं जबकि फिल्‍म के निर्माता प्रदीप शर्मा हैं।

निर्माता प्रदीप शर्मा के मुताबिक यह फिल्‍म मिथिला के अनन्‍य शिव भक्‍त विद्वान विद्यापति और उनके द्वारा शिव को धरती पर ले आने की कहानी से प्रेरित है। जिसे इस फिल्‍म में आधुनिक तरीके से फिल्‍माया जा रहा है। वहीं निर्देशक रजनीश मिश्रा ने बताया कि वाराणसी का दृश्‍य फिल्‍म का एक महत्‍वपूर्ण हिस्‍सा होने के साथ–साथ आम लोगों के लिए एक संदेश भी है कि वे अंध विश्‍वास, भूत प्रेत, जादू टोना जैसी चीजों में न पड़ें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -