Monday, September 25, 2023
HomeGossipकौनसी फिल्म में खेसारी लाल और प्रियंका चौपड़ा एक साथ ?

कौनसी फिल्म में खेसारी लाल और प्रियंका चौपड़ा एक साथ ?

Khesari Upcoming Movie With Priyanka

बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस और हॉलीवुड में अपना एक अलग ही मुकाम बना चुकी प्रियंका चोपड़ा दो दो भोजपुरी फिल्मो का निर्माण कर चुकी हैं । जिनमे पहली फिल्म ‘बम बम बोल रहा है काशी’ और दूसरी ‘काशी अमरनाथ’ हैं | पहली फिल्म में दिनेश लाल यादव के साथ आम्रपाली दुबे नज़र आयी थी | वही उनकी दूसरी फिल्म में दिनेश के साथ मेगा स्टार रवि किशन नज़र आ रहे हैं | फिलहाल फिल्म ‘काशी अमरनाथ’ रिलीज होने में काफी समय बाकि हैं |

इन दोनों फिल्मो के बाद अब प्रियंका की तीसरी भोजपुरी फिल्म की खबर फिलहाल चर्चोओ में बनी हैं | और उनकी अगली फिल्म में कोई और नहीं खेसारी लाल यादव नज़र आने वाले हैं, लेकिन दोस्तों हम आपको बता दे इस बात की पुष्टि पूरी तरह से नहीं हो पाई हैं | मगर ये खबर सोशल मिडिया में तेजी से वायरल हो रही हैं |

इस बात की पुष्टि या तो प्रियंका चौपड़ा या फिर स्वयं खेसारी लाल यादव ही कर सकते हैं | फिलहाल इस बात से खेसारी लाल यादव के फैंस और उनके चहिते दर्शक काफी खुश नज़र आ रहे हैं | क्योकि ये बहुत ही बड़ी बात हैं की प्रियंका की फिल्म में अब खेसारी भी नज़र आ सकते हैं |

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -