Wednesday, April 24, 2024
HomeGossipइस दिन रिलीज होगी खेसारी लाल की फिल्म ‘दुल्हनिया लंदन से लाएंगे’

इस दिन रिलीज होगी खेसारी लाल की फिल्म ‘दुल्हनिया लंदन से लाएंगे’

सुपरस्टार खेसारीलाल यादव की फ़िल्म ‘दुल्हनिया लंदन से लाएंगे’ का रिलीज डेट की अनाउंसमेंट कर दी गई है। 13 मई को भोजपुरी के दर्शक इस साल की सबसे बड़ी बजट की धमाकेदार फ़िल्म ‘दुल्हनिया लंदन से लाएंगे’ को अपने नजदीकी सिनेमाघरों में देख पाएंगे। ये जानकारी आज फ़िल्म के निर्माता अभय सिन्हा ने दी।

खेसारीलाल यादव की फ़िल्म ‘दुल्हनिया लंदन से लाएंगे’

khesari-lal-yadav-film-released-on-13-may

उन्होंने कहा कि फ़िल्म को रिलीज करने की लगभग सारी तैयारियां पूरी हो गई है। यह बेजोड़ फ़िल्म होने वाली है, इसलिए सबों से आग्रह है कि फ़िल्म को मिस न करें और पूरे परिवार के साथ सिनेमाघरों में जाकर देखें। फिल्म ‘दुल्हनिया लंदन से लाएंगे’ का इंतजार दर्शकों को फ़िल्म के ट्रेलर रिलीज के बाद बेसब्री से है।

‘दुल्हनिया लंदन से लाएंगे’ का ट्रेलर

फ़िल्म में सुपर स्टार खेसारीलाल यादव, मधु शर्मा और ब्रिटिश एक्ट्रेस ग्रेस रोडेज मुख्य भूमिका में हैं। इस फ़िल्म के निर्देशक रजनीश मिश्रा हैं। फ़िल्म ‘दुल्हनिया लंदन से लाएंगे’ की प्रस्तुति यशी फिल्म्स और ज़वाबा एंटरटेनमेंट ने की है, जबकि फ़िल्म का निर्माण ए पिक्टोरियल फ़िल्म प्रोडक्शन से हुई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -