Monday, March 25, 2024
HomeBhojpuri Album Songsखेसारी का नया होली सॉन्ग ‘बैगन के दाम’ रिलीज, देखे वीडियो

खेसारी का नया होली सॉन्ग ‘बैगन के दाम’ रिलीज, देखे वीडियो

भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव एक के बाद एक होली सॉन्ग रिलीज हो रहे हैं। सभी गानों को दर्शक खूब पसंद भी कर रहे हैं। इसी बीच खेसारी और सिंगर शिल्पी राज का नया होली सॉन्ग ‘बैगन के दाम’ रिलीज हुआ है। इस गाने को भी दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। इसका अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि कुछ घंटे में ही इस गाने को 40 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं।

खेसारी का यह गाना सारेगामा हम भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है। गाने में खेसारी और भोजपुरी एक्ट्रेस सृष्टि पाठक की कमाल की कैमिस्ट्री देखने को मिल रही है। दोनों गाने में जमकर रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। वीडियो में दोनों की नोकझोंक लोगों को एंटरटेन कर रही है।

खेसारी का नया होली सॉन्ग ‘बैगन के दाम’

इस गाने में खेसारी लाल यादव लुंगी में नजर आ रहे हैं। वहीं सृष्टि पाठक साड़ी में नजर आ रही हैं। यह गाना 2 रुपया’ की तर्ज पर रिलीज हुआ है। इस गाने को जबरदस्त रिसपॉन्स मिल रहा है।

इस गाने के मेकिंग की बात करें तो खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज ने इस गाने को गाया है। गाने में म्यूजिक आर्या शर्मा ने दिया है। वीडियो डायरेक्शन बिभांशु तिवारी ने किया है. इस गाने की लिरिक्स कृष्णा बेदर्दी ने लिखा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -