Monday, April 29, 2024
HomeGossip‘पैड़ी फील्ड महोत्सव’ में कल्पना पटवारी का सरप्राइज़ पैक

‘पैड़ी फील्ड महोत्सव’ में कल्पना पटवारी का सरप्राइज़ पैक

Kalpana Patowary Paddy Fields Surprise Pack

आगामी 8-9 अक्टूबर को गोरेगाव के नेस्को में आयोजित संगीत के महाकुंभ “पैडी फील्ड्स” में रहेगा, कल्पना पटवारी का सरप्राइज़ पैक। बता दे “पैडी फील्ड्स” को देश के अलग अलग भाषाओं की सुर स्वर साधिकाओं के कला प्रदर्शन का अद्भुत मंच कहा जाता हैं, इसका एक बड़ा उद्देश्य है, क्षेत्रीयता को राष्ट्रीय स्तर पर समायोजित करना। “ओ रे कहारो..” (बेगम जान), गंदी बात ( आर राजकुमार ) जैसे हिट बॉलीवुड गाने गा चुकी कल्पना पटवारी का भोजपुरी गायन इस आयोजन का सरप्राइज़ पैक है।

असम में जन्मी, पली बढ़ी कल्पना पटवारी भोजपुरी गीत, संगीत, साहित्य को न सिर्फ समृद्ध करने मेंं जुटी हैं बल्कि उसे एक वैश्विक मंच दिलाने हेेतु जी जान से लगी हैं। भोजपुरी की आंचलिक मिठास सेे जहाँ भोजपुरी के तथाकथित पुरोधा लोग अनभिज्ञ हैंं, कल्पना उसी को पुनर्जीवित करने के लिए प्रयत्नशील हैं। इस आयोजन में भोजपुरी के संस्कार गीत गायेंंगी। छठ गीत, विछोह गीत, विद्रोह गीत सब रहेगा। इसका विशेष आकर्षण है “फोक विद फ्यूजन” अर्थात् लोक गायन में आधुनिक व पाश्चात्य संगीत का सुंदर संयोग।

पैडी फील्ड्स यानि धान के खेत इस बात का द्योतक है कि यह सांगितिक कार्यक्रम अपनी आंचलिक कलाधर्मिता से संपृक्त है। ज़मीन से जुड़ी इस प्रस्तुति में सभी प्रतिभागी अपने क्षेत्र विशेष के लोक शास्त्रीय गायन – वादन प्रस्तुत करेंगी। भोजपुरी फोक से संगीत जगत को चकाचौंध करने वाली कल्पना शुभा मुद्गल, सोना महापात्रा, नूरा सिस्टर्स (पंजाबी सूफी), तिपरिति (ब्लूज), सोनम कालरा, सुनीता भुईयां(वायलिन) के साथ इस महोत्सव का हिस्सा होंगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -