फिल्‍म ‘जिला चंपारण’ की रिलीज डेट में बदलाव

0
85
Jila Champaran Release Date Change

Jila Champaran Release Date Change

अभिनेता ख़ेसारी लाल यादव का मानना हैं की बिहार में आई भीषण बाढ़ के बाद फिल्म रिलीज़ करना हमारे चाहने वालों के साथ मजाक जैसा होगा। इसलिए ख़ेसारी ने फिल्म जिला चंपारण के निर्माता से अपील की हैं की इस फिल्म की डेट आगे बढ़ा दी जाए | देखा जाए तो भोजपुरी फिल्‍म इंडस्‍ट्री में बाढ़ का असर फिलहाल ज़्यादा चर्चाओ में बना हुआ हैं |

प्रकृति फिल्म्स के बैनर तले बनी भोजपुरी फिल्‍म ‘जिला चंपारण’ एक सिंतबर को बिहार और झारखंड के सिनेमाघरों में रिलीज होना है। मगर बिहार में आई बाढ़ से ख़ेसारी इसमे बदलाव चाहते हैं और फिल्म के निर्माता सुरेन्द्र प्रसाद और निर्देशक लाल बाबू पंडित से इसकी तारीख बदलने का आग्रह कर रहे हैं | बता दे बिहार–झारखंड में इस फिल्‍म को रजत एंटरटेनमेंट रिलीज करेगी

ख़ेसारी ने बताया फिल्म जिला चंपारण तो बाढ़ समाप्ति पर भी रिलीज़ की जा सकती हैं मगर इस समय बाढ़ से पीड़ित लोगो की समस्याओ को दूर करना ज्यादा आवश्यक हैं | इस समय उनकी मदद मे आगे आना चाहिए और विपदा की इस घड़ी में उनका मोरल सपोर्ट करना चाहिए।