‘दैनिक जागरण डांडिया नाईट शो’ में सीमा सिंह का जलवा

0
68
Item Queen Dandiya Dance

Item Queen Dandiya Dance

लोकप्रिय अखबार दैनिक जागरण की तरफ से आयोजित ‘दैनिक जागरण डांडिया नाईट शो’ में दिखेगा सीमा सिंह का जलवा। जी हाँ, भोजपुरी इंडस्ट्री की आइटम गर्ल कही जाने वाली सीमा सिंह आज बिहार के पूर्णिया में अपने डांस का तड़का लगाने वाली हैं। बता दे सीमा सिंह ने अपने आइटम डांस की वजह से भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री को एक अलग पहचान दिलाई है।

400 से ज्यादा फिल्मों में आइटम डांस कर चुकी सीमा सिंह को जब दैनिक जागरण डांडिया नाईट में शामिल होने के लिए बुलावा आया तो उन्होंने शूटिंग की व्यस्तता को मैनेज करते हुए फ़ौरन शामिल होना स्वीकार कर लिया। नवरात्रि के पावन सप्ताह में यह डांडिया नाईट शो एक बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। जहाँ पर बहुत सी नामी हस्तियाँ मौजूद होने वाली हैं।

सीमा को बचपन से ही फिल्मों में काम करने का शौक था। उनका डांस देखकर फ्रेंड्स उन्हें फिल्मों में जाने की सलाह देते थे। सीमा पहले स्टेज शो करती थीं, इसके बाद वो फिल्मों में आ गईं। सीमा मूल रूप से इलाहाबाद की रहने वाली हैं। सीमा ने बतौर लीड एक्ट्रेस भोजपुरी फिल्म ‘चोरवा बनल दामाद‘ में काम किया। इस फिल्म में उनके अपोजिट ‘लगावेलु जब लिपस्टिक‘ फेम सिंगर पवन सिंह थे।