आज के जनरेशन पर आधारित भोजपुरी फिल्म ‘लैला मजनू’

0
94
Bhojpuri Film Laila Majnu

Bhojpuri Film Laila Majnu

प्रदीप पांडेय चिंटू स्टारर भोजपुरी फिल्म ”लैला मजनू” आज के जनरेशन पर आधारित हैं | इस फिल्म के मुख्य कलाकार प्रदीप पांडेय चिंटू, काजल यादव, मुस्कान चोपड़ा,जीत पांडेय ,राजन मोदी, क़ादिर शेक, वीणा पांडेय, मनोज टाइगर, मंटू लाल, धामा वर्मा, राहुल ,मुकेस, फारूक , दिनेश, जीतेन्दर गोरखपुरी आदि है | फिल्म की शूटिंग जल्द ही लखनऊ में की जाएगी |

युवराज आर्ट क्रियसन एंड डीजी मेक टेलीफिल्म के बैनर तले बनने जा रही भोजपुरी फिल्म के लेखक – निर्देशक मेहमूद आलम, निर्माता – ड़ॉ सुबोध कांत तिवारी, मंजूर आलम, संगीत – नौशाद प्रीतम, गीत – श्याम देहाती, जाहिद अख्तर, राज किशोर, प्रोडक्शन – अखिलेश राय और प्रचारक – संजय भूषण पटियाला है | प्रदीप पांडेय चिंटू स्टारर भोजपुरी फिल्म ”लैला मजनू” में कुल आठ गाने है जो बहुत ही अच्छे संगीत के साथ बनाये जायेंगे | बताया जा रहा हैं, इस फिल्म को बनाने की तैयारी बड़े ही जोर शोर से चल रही है |