Monday, September 25, 2023
HomeGossip’सिंह भईया’ भोजपुरी फिल्म का मोशन पोस्टर जारी

’सिंह भईया’ भोजपुरी फिल्म का मोशन पोस्टर जारी

Singh Bhaiya Poster

सुजीत सिंह प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित की गई भोजपुरी फिल्म ’सिंह भईया’ का मोशन पोस्टर मशहूर म्यूजिक कम्पनी ’वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी’ ने रिलीज कर दिया है। फिल्म में नायक सुजीत सिंह का किरदार बहुत ही दमदार व बेहद आकर्षक बताया जा रहा है। सिंह भईया की केंद्रीय भूमिका को जीवंत करने के लिए उन्होंने बहुत मेहनत की है।

फिल्म के निर्माता सुजीत सिंह हैं जबकि फिल्म का निर्देशन किया है निर्देशक आशीष सिन्हा ने। लेखक अरविन्द तिवारी, संगीतकार अविनाश झा घुँघरू, गीतकार आजाद सिंह हैं। गानों को मधुर स्वर दिया सुपरस्टार खेसारीलाल यादव और भजन सम्राट अनूप जलोटा आदि ने। नृत्य निर्देशन दिलीप मिश्रा, मारधाड़ हीरालाल यादव, कला निर्देशन मुकेश कुमार का है।

सिंह भईया’ की मुख्य भूमिकाओं में सुजीत सिंह, प्रिया शर्मा, संजय पाण्डेय आदि है। अभिनेता सुजीत सिंह की माने तो यह फिल्म लोगों के विचारों को बदल झिंझोड़ के रख देगी। यह केवल एक प्रेम कहानी ही नहीं है बल्कि इसमें भावनात्मक, एक्शन, हास्य व रोमांस से भरपूर फिल्म है। यह फिल्म जल्द ही रिलीज होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -