‘सत्या’ फिल्म ने Youtube पर रचा इतिहास

0
169
Bhojpuri Film Satya New Record 2017

Bhojpuri Film Satya New Record 2017

जहां भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में ब्लॉकबास्टर फिल्म ’सत्‍या’ ने नया कीर्तिमान स्थापित किया हैं वहीं इस फिल्म के ट्रेलर ने यू ट्यूब पर 10,279,878 हिट्स का नया रिकॉर्ड कायम किया हैं। इतना ही नहीं बल्कि इस फिल्म के जरिये अभिनेता पवन सिंह और आम्रपाली दूबे पहली बार एक साथ सिनेमा के रुपहले परदे पर नजर आये, जिसे दर्शकों का बहुत प्यार मिला और फिल्म में इनका विशेष गाने का वीडियो राते दिया बुता के भी बहुत ज्यादा देखा जा रहा है।

श्याम घनश्याम फिल्म इंटरनेशनल प्राईवेट लिमिटेड के बैनर तले निर्मित भोजपुरी फिल्म ’सत्या’ को दर्शको ने भारी मात्रा के साथ देखकर सुपर डुपर हिट बना दिया। निर्देशक सुजीत कुमार सिंह के निर्देशन में बनी यह फिल्म दर्शकों का मनोरंजन करने के साथ ही साथ एक नया कीर्तिमान भी स्थापित कर चुकी है। इस फिल्म में पवन सिंह के साथ भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह की रोमांटिक जोड़ी केंद्रीय भूमिका में हैं।

Bhojpuri-Film Satya New Record 2017

फिल्म में मुख्य भूमिका में पवन सिंह के साथ अक्षरा सिंह, अनु उपाध्याय, बृजेश त्रिपाठी, उमेश सिंह, विपिन सिंह, जय सिंह, लोटा तिवारी, मुकेश तिवारी, राहुल वर्मा, राधेश्याम जीवराजजी लुहार तथा दयाशंकर पाण्डेय आदि हैं। मेहमान कलाकार भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दूबे और लूलिया गर्ल निधि झा हैं।