भोजपुरी सिनेमा को मिलेगा एक नया सिंगर-एक्टर

0
72
Ram Milaye Jodi Bhojuri

Ram Milaye Jodi Bhojuri

बिन्द मूवीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित की गई फिल्म ’राम मिलाये जोड़ी’ के जरिये भोजपुरी सिनेमा को एक नया सिंगर-एक्टर मिलने जा रहा है। भोजपुरी फिल्म ‘राम मिलाये जोड़ी’ के जरिये भोजपुरी लोक गायक अजय यादव बतौर नायक अपने फिल्मी करियर की शुरुआत कर रहे हैं। रुपहले परदे पर इनका साथ दे रही हैं ग्लैमर क्वीन अर्चना सिंह। सिनेप्रेमियों को यह रोमांटिक जोड़ी बेहद पसंद आयेगी।

इस फिल्म के निर्माता वीरेन्द्र बिन्द, महेन्द्र बिन्दराम प्रकाश बिन्द हैं। फिल्म का निर्देशन किया है आफताब अली ने। कथा आफताब अली तथा पटकथा व संवाद अनिल विश्वकर्मा ने लिखा है। गीतकार प्यारेलाल यादव कवि के लिखे गीतों को संगीत से सजाया है संगीतकार ओम झा ने। छायांकन डी के शर्मा, नृत्य निर्देशक संतोष कुमार, मारधाड़ प्रदीप खड़का, संकलन अर्जुन भारद्वाज का है। फिल्म के प्रचारक रामचन्द्र यादव व सर्वेश कश्यप हैं।

मुख्य भूमिका में नवोदित भोजपुरी लोक गायक अजय यादव, अर्चना सिंह, बालेश्वर सिंह, पप्पू यादव, गोपाल राय, राम मिश्रा, संजय वर्मा, दिनेश राय, सुनीता शर्मा, माही सिंह, पूनम वर्मा, प्रिया सरगम, दीपक पंडित, नजर अब्बास, राम विश्वकर्मा, रमेश यादव कवि, राजेश शर्मा, रामचन्द्र शाह, सफी खान, रमजान शाह हैं।