Friday, April 26, 2024
HomeGossipफिल्म “पवन राजा” का फर्स्ट लुक जारी

फिल्म “पवन राजा” का फर्स्ट लुक जारी

Bhojpuri Film Pawan Raja First Look

सूपरस्टार पवन सिंह और आइकन क्वीन अक्षरा सिंह की फिल्म पवन राजा का फर्स्ट लुक आ चूका हैं जी हाँ दोस्तों हैप्पी फिल्म्स & एंटरटेनमेंट की ओर से प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म पवन राजा पवन सिंह की जीवनी पर केंद्रित है। फिल्म एक्शन, इमोशन और रोमांस से भरपूर है, जो दर्शकों को खूब रोमांचित कर सकती है। फिल्म के निर्माता धनंजय सिंह, निर्देशक अरविंद चौबे और डी.ओ.पी देवेन्द्र तिवारी हैं |

फ़िल्म “पवन राजा” के मुख्य कलाकार पवन सिंह, अक्षरा सिंह ,मोनालिसा, बृजेश त्रिपाठी, आनंद मोहन, नीलिमा सिंह, प्रकाश जैस, धामा वर्मा, स्वीटी सिंह और साथ मे सुशील सिंह है। फिल्म की शूटिंग बुकारो शहर के प्रसिद्ध सिटी पार्क में हुई हैं | अपनी आने वाली फिल्म को लेकर पवन सिंह ने अपनी खुशी का इज़हार किया हैं |

उन्होने खुशी जाहिर करते हुए कहा की वो बेहद खुश हैं की उनके जीवन पर फिल्म बन रही हैं | ऐसा बहुत कम होता हैं, की कोई सूपरस्टार के जीवन पर फिल्म बनाता हैं | फिल्म के लेखक वीरू ठाकुर है गीत मनोज मतलबी संगीत अभिनाश झा घुंघरू का हैं नृत्य संजय कोर्बे ,एक्शन हीरा यादव और प्रचारक सोनू निगम है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -