प्रकृति फिल्म्स के बैनर तले बनी भोजपुरी फिल्म ‘जिला चंपारण’ बिहार, झारखंड और नेपाल में दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर रिलीज हो गई। साथ ही सूत्रों की माने तो फिल्म को हाउसफुल ओपनिंग मिली है। जिससे फिल्म की पूरी टीम में खुशी का माहौल बना हुआ हैं। इसी क्रम में निर्माता सुरेन्द्र प्रसाद और निर्देशक लाल बाबू पंडित ने भी सभी दर्शको को धन्यवाद दिया और कहा कि फिल्म काफी अच्छी है।
सच्ची घटना पर आधारित यह फिल्म वाकई अच्छी बनी है, जिसे दर्शक पसंद भी कर रहे हैं। उन्हें फिल्म की कहानी से लेकर गाने भी खूब पसंद आ रहे हैं। खास कर खेसारीलाल के फैंस इसे उनकी सबसे खूबसूरत फिल्म बता रहे हैं। फिलहाल बिहार –झारखंड और नेपाल में फिल्म ‘जिला चंपारण’ को रजत एंटरटेनमेंट फिल्म वितरक कंपनी रिलीज कर रही है।
फिल्म ‘जिला चंपारण’ में अवधेश मिश्रा, संजय पांडेय, मनोज टाइगर, आनंद मोहन, संजय महानंद, किरण यादव भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म से निर्माता सुरेंद्र प्रसाद और अभिनेत्री मणि भट्टाचार्य भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री मार रही हैं। ‘जिला चंपारण’ बिहार, झारखंड और नेपाल के अलावा मुंबई में 29 सितम्बर को रिलीज होने वाली हैं।