आज सिनेमाघरों में प्रदर्शित भोजपुरी फिल्‍म ‘चैलेंज’

0
79
bhojpuri film poster

Challenge Bhojpuri

भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह की फिल्‍म ‘चैलेंज’ आज 14 जुलाई को बिहार-झारखंड के सभी सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो रही है | फिल्‍म ‘चैलेंज’ बेहद साफ-सुथरी और सामाजिक फिल्‍म है | ‘चांद सा रौशन चेहरा’ और ‘क्रांतिवीर-2’ जैसी हिंदी फिल्‍मों के बाद भोजपुरिया इंडस्‍ट्री बतौर अभिनेता एट्री कर रहे हैं समीर अफताब | पवन सिंह इस फिल्‍म में एक बिहारी की भूमिका में नजर आयेंगे, जो एक मुंबई की हाई-फाई लड़की को इंप्रेस करते दिखेंगे | फिल्‍म में पवन ने अपने ‘चैलेंज’ को बखूबी पूरा किया है |

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के अलावा अभिनेता समीर आफताब, मधु शर्मा एवं शिविका दीवान, निर्माता अभय सिन्‍हा, निर्देशक सतीश जैन ने भी फिल्म में अपना पूर्ण योगदान दिया हैं | फिल्‍म के लिए गीत-संगीत को प्‍लस प्‍वांइट बताया गया हैं क्योकि फिल्‍म के गानो को लोगों ने यूट्यूब पर काफी पसंद किया है | यह फिल्‍म भोजपुरी सिनेमा इंडस्‍ट्री को एक अलग पहचान देगी | फिल्‍म ‘चैलेंज’ अन्‍य फिल्‍मों से काफी अलग है |