आम्रपाली दुबे का ‘राते दिया बूता के, पिया क्या क्या किया’ पवन सिंह के साथ फिल्म सत्या में फिल्माया गया विशेष गाना भला कौन भूल सकता हैं। जहां भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में ब्लॉकबास्टर फिल्म ’सत्या’ ने नया कीर्तिमान स्थापित किया हैं वहीं इस फिल्म के सबसे हिट गाने ’राते दिया बुता के’ ने यू ट्यूब पर 8 करोड़ हिट्स का नया रिकॉर्ड कायम किया हैं।
यह भी पढ़े:27 से सिनेमाघरों में ‘मैं सेहरा बांध के आऊंगा’
इस गाने के जरिये अभिनेता पवन सिंह और आम्रपाली दूबे पहली बार एक साथ सिनेमा के रुपहले परदे पर नजर आये, जिसे दर्शकों का बहुत प्यार मिला और वीडियो को भी बहुत ज्यादा देखा जा रहा है। इसी क्रम में आम्रपाली दुबे ने ‘राते दिया बूता के’ पर पहली बार स्टेज डांस किया। जी हां, इस बात की प्रतिक्रिया खुद आम्रपाली करते हुए सोशल मिडिया पर वीडियो भी शेयर करती नज़र आयी।
श्याम घनश्याम फिल्म इंटरनेशनल प्राईवेट लिमिटेड के बैनर तले निर्मित भोजपुरी फिल्म ’सत्या’ को दर्शको ने भारी मात्रा के साथ देखकर सुपर डुपर हिट बना दिया।
यह भी पढ़े:पवन सिंह कर रहे हैं छठ गीतों की तैयारी
निर्देशक सुजीत कुमार सिंह के निर्देशन बनी यह फिल्म दर्शकों का मनोरंजन करने के साथ ही साथ एक नया कीर्तिमान भी स्थापित कर चुकी है। इस फिल्म में पवन सिंह के साथ भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह की रोमांटिक जोड़ी केंद्रीय भूमिका में हैं।