Friday, April 26, 2024
HomeGossipआम्रपाली दुबे का सामना होगा असली शेर से

आम्रपाली दुबे का सामना होगा असली शेर से

Amrapali Dubey In Gabru

निरहुआ हिन्दुस्तानी, राजा बाबु, पटना से पाकिस्तान, निरहुआ हिन्दुस्तानी 2, निरहुआ रिक्शावाला 2, जिगर, सिपाही जैसी सुपरहिट फिल्मे देने वाली जोड़ी निरहुआ और आम्रपाली अब निर्माता-निर्देशक महेश पांडे की बहुचर्चित गबरू में एक साथ नज़र आएंगे। सूत्रों की माने तो इस फिल्म से जुडी एक बड़ी खबर सामने आ रही है की फिल्म में आम्रपाली दुबे का सामना असली शेर से होगा।

महेश पांडे प्रोडक्शंस के बैनर तले बनने जा रही फ़िल्म गबरू की शूटिंग जल्द शुरू होगी। गबरू की टीम उत्तरप्रदेश में लोकेशन का जायजा लेने पिछले दिनों मुम्बई से रवाना हो चुकी हैं। निर्देशक महेश पांडे के साथ सह निर्माता मुकेश पांडे और अभिनेता संजय पांडे उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर बनारस सहित पूर्वी उत्तर प्रदेश के विभिन्न लोकेशन का जायजा लेंगे।

फिल्म में जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ आम्रपाली दुबे, संजय पांडे, नासिर खान, संजय वर्मा, समर्थ चतुर्वेदी, माया यादव, वंदिनी मिश्रा, सोनिया मिश्रा, अजय प्रताप सिंह आदि मुख्य भूमिका में हैं। गबरू के संगीतकार हैं ओम झा और गीतकार हैं विनय बिहारी, प्यारेलाल कवि, फरहत जुबेर।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -