Wednesday, May 1, 2024
HomeGossipनिरहुआ के रिक्शा पर नहीं, इस बार पापा के स्कूटर पर दिखी...

निरहुआ के रिक्शा पर नहीं, इस बार पापा के स्कूटर पर दिखी आम्रपाली दुबे, देखे वीडियो

आपने भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे को ज्यादातर उनकी फिल्मों में दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ रिक्शे पर देखा ही होगा। लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ जी हां इस बार आम्रपाली दुबे निरहुआ के रिक्शा पर नहीं, बल्कि अपने पापा के स्कूटर पर बैठकर सड़क से गुजरती नजर आई हैं। फैमिली टाइम के दौरान आम्रपाली यह अंदाज कुछ अलग ही दिखाई पड़ता हैं जिसे देखकर उनके फैंस काफी उत्साहित हैं।

दरअसल आम्रपाली दुबे ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर वीडियो शेयर किया है। जिसमें भोजपुरी फिल्मों की ये टॉप एक्ट्रेस अपने पिता के साथ टू व्हीलर पर सवार है। इस वीडियो में आम्रपाली के पिता स्कूटर चला रहे हैं जबकि आम्रपाली दुबे पीछे बैठी हैं। आम्रपाली दुबे ने व्हाइट कलर की शर्ट पहने नजर आ रही हैं। चेहरे पर मेकअप का नामोनिशान नहीं है। न ही कोई जूलरी कैरी की है।

View this post on Instagram

A post shared by Dubey Aamrapali 🎀 (@aamrapali1101)

होंठों पर लाइट पिंक कलर की लिपस्टिक है। बालों में भी सिंपल पोनी बना रखी है। बीच में कैमरे का रुख करते हुए आम्रपाली दुबे ने फैन्स को स्पेशल स्माइल जरूर दी है।

फैन्स को आम्रपाली दुबे की ये सादगी बहुत पसंद आई है। जो उनके इस सादगी भरे अंदाज पर भी उनकी तारीफ कर रहे हैं। आम्रपाली दुबे के इस वीडियो को 23 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -