निरहुआ इंटरटेनमेंट प्रा. लि. प्रस्तुत, राहुल खान प्रोडक्शन के बैनर तले बनी सुपरहिट भोजपुरी फिल्म ’निरहुआ हिन्दुस्तानी 2’ का प्रदर्शन आगामी 4 अगस्त से मुंबई, गुजरात और पंजाब में किया जा रहा है। इससे पहले इस फिल्म ने बिहार और झारखण्ड के सिनेमाघरों व बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर अपने झंडे गाड़ दिए हैं |
जुबली स्टार दिनेशलाल यादव ’निरहुआ’ और आम्रपाली दुबे की फिल्म ’निरहुआ हिन्दुस्तानी 2’ भोजपुरी सिनेमा के बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही हैं | निर्देशक मजुल ठाकुर का कुशल निर्देशन और फिल्म निर्माता राहुल खान द्वारा निर्मित ’निरहुआ हिन्दुस्तानी 2’ ने आज बहुत बड़ी सफलता हासिल कर ली है।
फिल्म के मुख्य कलाकारों में जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ, आम्रपाली दूबे, नवोदित तारिका संचिता बनर्जी, प्रकाश जैस, संजय पाण्डेय, अयाज खान, किरण यादव, समर्थ चतुर्वेदी, संतोष श्रीवास्तव, रीतू पाण्डेय, संजय महानंद, संजय वर्मा, लेजली त्रिपाठी, हेमलाल, रीमा सिंह, वैभव राय, देव सिंह और आशीष शिंदे हैं |
आइटम क्वीन सीमा सिंह के जबरदस्त जलवे के साथ प्रेम दूबे, संतोष पहलवान, रवि शंकर जैसवाल, धामा वर्मा, असगर, साहिल शेख, दिवाकर श्रीवास्तव, अर्चना प्रजापति, जे पी सिंह, पल्लवी कोली, जयंत पाटेकर, रंजीत रंदीव, अलोक झा, अनूप झा, इमरान, सुप्रिया अंश चौबे, सोनू पाण्डेय, अंजली, दिलीप यादव, संजना सिंह, सुचित्रा पाटेकर व विशेष भूमिका में प्रदीप यादव हैं।