इंडिया के सबसे बड़े रियालिटी शो बिग बॉस का नया सीज़न यानी की ग्यारहवा सीज़न जल्द ही शुरू होगा | सीज़न 11 के लिए प्रतियोगियो के नाम को लेकर भी काफ़ी बैचेनी लोगो में हैं | बिग बॉस के घर में भोजपुरी फिल्मी सितारो को भी हमेशा देखा जाता रहा हैं | सीज़न 10 में मोनालिसा ने काफ़ी वाह वाही लोगो से बटोरी थी |
वही बिग बॉस के घर में मोनालिसा और विक्रांत की शादी से काफ़ी हलचल भी मच गयी थी | मनोज तिवारी, रवि किशन, दिनेश लाल यादव निरहुआ और स्वेता तिवारी ये सभी भोजपुरी कलाकार भी बिग बॉस के प्रतियोगी रह चुके हैं | लेकिन मोनालिसा के बाद भोजपुरी की कोनसी अदाकारा बिग बॉस की घर की मेहमान बनेगी इसे लेकर भोजपूरिया दर्शको में काफ़ी उत्साह हैं |
खबरो की माने तो रानी चटर्जी, अंजना सिंह, काजल राघवानी या फिर आम्रापाली दुबे में से एक इस बार बिग बॉस का हिस्सा बन सकती हैं | अब इन खूबसूरत हसीनायो में एक कौनसी बिग बॉस सीज़न 11 की मेहमान होगी इसका इंतज़ार तो हम भी बड़ी ही बेसब्री से कर रहे हैं | आपका क्या कहना हैं हमे ज़रूर बताए |