निर्देशक पराग पाटिल की फिल्म ”सरकाइलो खटिया जाड़ा लगे” की शूटिंग पूर्ण हो चुकी है और फिल्म के गाने की रिकॉर्डिंग गायक अरविन्द अकेला कल्लू मुंबई में कर रहे है | ॐ.सिने एंटरटेनमेंट प्रेजेंट्स व 3 एंटरटेनमेंट फिल्म क्रिएशन असोसिएशन, शांति मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बनी भोजपुरी फिल्म के मुख्य कलाकार अरविन्द अकेला कल्लू ,शुभम तिवारी ,ऋतू सिंह ,किरण सिंह ,आयुषी तिवारी ,अवधेश मिश्रा ,अतुल सिंह ,शीतल ठाकुर ,मनोज टाइगर आदि है |
यह फिल्म पूरी तरह रोमांस ,एक्शन और कामेड़ी से भरपूर है | फिल्म के निर्माता हेमंत गुप्ता ,निर्देशक पराग पाटिल पहली बार स्टार अभिनेता,गायक अरविन्द अकेला कल्लू के साथ निर्देशन किये है, फिल्म का संगीत सावन कुमार ने तैयार किया है वही गीत लिखा है प्यारे लाल यादव ,आज़ाद सिंह ने, फिल्म की कहानी राकेश त्रिपाठी ने लिखी है |