हैप्पी फिल्म्स & एंटरटेनमेंट की ओर से प्रस्तुत फ़िल्म पवन राजा सुपर स्टार पवन सिंह की जीवनी पर केंद्रित है। ऐसा बहुत कम होता हैं, की कोई सूपरस्टार के जीवन पर फिल्म बनाता हैं | उन्होने खुशी जाहिर करते हुए कहा की वो बेहद खुश हैं की उनके जीवन पर फिल्म बन रही हैं | फ़िल्म “पवन राजा” के मुख्य कलाकार पवन सिंह, अक्षरा सिंह ,मोनालिसा, बृजेश त्रिपाठी, आनंद मोहन, नीलिमा सिंह, प्रकाश जैस, धामा वर्मा, स्वीटी सिंह और साथ मे सुशील सिंह है।
भोजपुरी फिल्म पवन राजा के निर्माता धनंजय सिंह, निर्देशक अरविंद चौबे और डी.ओ.पी देवेन्द्र तिवारी हैं, लेखक वीरू ठाकुर है गीत मनोज मतलबी संगीत अभिनाश झा घुंघरू का हैं नृत्य संजय कोर्बे ,एक्शन हीरा यादव और प्रचारक सोनू निगम है।
भोजपुरी फिल्म जगत के जाने माने सूपरस्टार पवन सिंह और आइकन क्वीन अक्षरा सिंह की फिल्म पवन राजा की शूटिंग बुकारो शहर में हुई हैं | फिल्म में मोनालिसा पवन सिंह की धर्मपत्नी के किरदार में नज़र आने वाली हैं | यह फिल्म एक्शन, इमोशन और रोमांस से भरपूर है, जो दर्शकों को खूब रोमांचित कर सकती है।