पवन सिंह, अक्षरा सिंह और मोनालिसा के अभिनय से रची फिल्म ‘पवन राजा’, जो की स्वयं पवन सिंह की रियल लाइफ पर बनाई जा रही है | इस फिल्म में पवन सिंह और मोनालिसा की जोड़ी दर्शकों को बहुत पसंद आ रही है | और इस बात का कारण यह भी हो सकता हैं की फिल्म में मोनालिसा पवन सिंह की धर्मपत्नी के किरदार में नज़र आने वाली हैं | यह फिल्म एक्शन, इमोशन और रोमांस से भरपूर है, जो दर्शकों को खूब रोमांचित कर सकती है।
सरकार राज में पवन और मोनालिसा
इससे पहले फिल्म सरकार राज में पवन और मोनालिसा एक साथ नज़र आए थे। निर्माता धीरेन्द्र सिंह फिल्म पवन राजा की शुटिंग झारखंड और रांची मे कर रहे हैं | भोजपुरी मे ऐसा पहली बार हो रहा हैं की किसी स्टार के उपर कोई बायोग्राफी फिल्म बनाई जा रही हो | ऐसा लग रहा हैं की इस फिल्म में पवन सिंह और नामी हिरोइन मोनालिसा की केमेंस्ट्री दर्शक को काफी पसंद आने वाली हैं।
फिल्म पवन राजा में मोनालिसा ही नही बल्कि अक्षरा सिंह भी पवन सिंह की धर्मपत्नी का किरदार निभाने वाली हैं | इस फिल्म से संबंधित मोनालिसा और पवन की एक तस्वीर वायरल हुई हैं जिसमे दोनो शादी के ड्रेस मे बैठे हुए हैं | फिल्म ‘पवन राजा’ के निर्माता धीरेन्द्र सिंह और निर्देशक अरविंद चौबे हैं ।