इन दिनों सूपरस्टार पवन सिंह काफी चर्चाओं में हैं और यूट्यूब पर इन्ही के गाने सबसे ज़्यादा हिट हैं | इसी तरह का एक और उदाहरण सामने आया हैं, जी हां दोस्तो ‘छलकता हमरो जवनिया’ भोजपुरी फिल्म भोजपुरिया राजा का गाना है, ये गाना पवन सिंह और प्रियंका सिंह ने गाया है और लिरिक्स आजाद सिंह ने लिखे हैं | और खास बात ये हैं की अब तक ये गाना 62,287,184 बार देखा जा चुका है |
काजल राघवानी के जबरदस्त ऐक्सप्रेशन
इस गाने में इंडस्ट्री के जाने पहचाने चेहरे पवन सिंह है, जिन्होंने अपना जलवा ना सिर्फ देश में बल्कि पूरे विश्व भर में बिखेर रखा है | इस गाने में आपको पवन सिंह के साथ भोजपुरी फिल्मों की मशहुर अभिनेत्री काजल राघवानी उनका साथ देती दिखेंगी, जो इन दिनों दर्शकों को काफी लुभा रही हैं | इस गाने में काजल राघवानी ने नीली रंग की साड़ी पहनी है | इस गाने में पवन सिंह और काजल राघवानी ने जबरदस्त ऐक्सप्रेशन भी दिए है | वीडियो देखकर आपको पता चल जाएगा कि क्यो इस गाने को दर्शको ने इतना पसंद किया है |