Thursday, May 2, 2024
HomeGossipजिगर और धड़कन की पहले दिन कमाई

जिगर और धड़कन की पहले दिन कमाई

First Day Of Dhadkan Jigar

भोजपुरी पावरस्टार पवन सिंह, अक्षरा सिंह व शिखा मिश्रा अभिनीत फिल्म ‘धड़कन’ शुक्रवार को बिहार और झारखण्ड के सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है। वही भोजपुरी सूपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ, अंजना सिंह और आम्रपाली की फिल्म जिगर भी इसी दिन रिलीज़ की गयी | दोनो फ़िल्मो ने बॉक्स ऑफीस पर जमकर धमाल मचाया | जहाँ धड़कन फिल्म का टाइटिल जितना मजेदार है, उतनी ही फिल्म भी दमदार है।

यह फिल्म एक्शन और रोमांस से भरपूर है, जो दर्शकों को खूब रोमांचित कर वही दिनेश लाल यादव और आम्रपाली की जोड़ी ने भी भोजपुरी सिनेमा में अपनी एक्टिंग से आग लगा दी हैं | अभी तक इस बात की पुष्टि नही हुई हैं की किसने कितना बॉक्स ऑफीस कलेक्शन किया हैं मगर अंदाज़ा लगाया जा रहा हैं की पवन सिंह की धड़कन का पहले दिन का बॉक्स ऑफीस कलेक्शन 15 से 20 लाख रहा और निरहुआ की फिल्म जिगर का बॉक्स ऑफीस कलेक्शन 8 से 12 लाख रहा हैं |

भोजपुरिया बाहुबली

हम बात करते हैं फिल्‍म धड़कन की कहानी की तो पवन सिंह की इंट्री से फिल्म की शुरुआत होती है। वे किसी की इज्जत और प्यार के लिए मर मिटने के लिए हर वक्त तैयार रहते हैं। फिल्म में पवन सिंह एक पंडित या यूँ कहें कि भोजपुरिया बाहुबली के रुप में गुंडों को सफाया करते नजर आ रहे हैं, फिल्म में पवन सिंह अपने करियर के सबसे उम्दा किरदार में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में पवन सिंह और अक्षरा सिंह की कमेंस्ट्री दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। वही पवन सिंह पहली बार शिखा मिश्रा के साथ रोमांस करते नजर आ रहे हैं। दोनों नायिकाओं के साथ उनकी जुगलबंदी दर्शकों को खूब लुभा रही है। पवन सिंह के एक से बढ़कर एक डॉयलग बोलते देखा व सुना जा रहा है। अन्य सभी प्रमुख कलाकारों का भी किरदार बहुत ही रोचक है। फिल्म का गीत-संगीत बहुत ही मधुर है। प्यारे लाल कवि जी, आजाद सिंह, अरविन्द तिवारी, मनोज मतलबी, श्याम देहाती व गोविन्द विद्यार्थी के लिखे गानों को संगीतकार मधुकर आनंद व छोटेबाबा ने संगीत से सजाया है।

दिनेश लाल यादव निरहुआ का जिगर

निरहुआ के मुताबिक फिल्म जिगर आम भोजपुरी फिल्मों से काफी अलग होगी क्योंकि इस के हर दृश्य पर काफी मेहनत की गई है। अच्छी कहानी के साथ फिल्म को अलग तरह से शूट किया गया है। भोजपुरी फिल्मों के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ की फिल्म जिगर के प्रोड्यूसर विकास कुमार है । फिल्म जिगर में निरहुआ के साथ अंजना सिंह की जोड़ी है। फिल्म के निर्देशन प्रेमांशु सिंह हैं । जिगर, भोजपुरी की मसाला एंटेरटेनिंग फिल्म, जिसमें गौरव झा, रितु सिंह, मनोज टाईगर, रीना रानी , देव सिंह , गौरी शंकर , वैभव राय , संतोष पहलवान और सुशील सिंह काम कर रहे हैं । फिल्म में अविनाश झा घुंघरू ने संगीत दिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -