सुपरहिट भोजपुरी फिल्में देने वाली आम्रपाली दुबे फिल्म बलमा सिपाहिया में निरहुआ के विपरीत नज़र आएँगी | भोजपुरी के मशहूर अभिनेता दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’आजकल बलमा सिपाहीया की शूटीं के लिए उत्तर प्रदेश में बहुत व्यस्त है | उन्होंने अब तक कई फिल्मों में अभिनय किया लेकिन उनका यह किरदार अब तक में सबसे अलग है |
आम्रपाली दुबे हुई निरहुआ के विपरीत
अक्सर आप ने दिनेश लाल यादव को कई फिल्मों में रोमांटिक हीरो के तौर पर देखा होगा | दिनेश ने कई फिल्में भोजपुरी की मशहूर अभिनेत्री आम्रपाली दुबे के साथ की है | दोनों की ही जोड़ी को भोजपुरी सिनेमा में बहुत पसंद किया जाता है| इस फिल्म में भी इन दोनो की जोड़ी एक साथ देखने को मिलेगी | मगर इस बार आम्रापाली दुबे फिल्म में निरहुआ के विपरीत नज़र आएँगी |
मनोज टाइगर बने खलनायक
फिल्म का निर्देशन प्रेमांशु सिंह द्वारा किया गया है | फिल्म में मुख्य किरदार निभाने वाले मनोज टाइगर ने इस फिल्म को लिखा है, और साथ ही इस फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते भी नज़र आयेंगे, उन्होंने फिल्म में खलनायक की भूमिका निभाई है | और वही इस फिल्म में सभी सुपरहिट भोजपुरी फिल्में देने वाली आम्रपाली दुबे इस फिल्म में निरहुआ के विपरीत नज़र आएँगी
नयी अभिनेत्री की एंट्री
इस फिल्म के साथ ही भोजपुरी इदुस्तरी में सूपरस्टार दिनेश लाल यादव एक नयी अभिनेत्री की एंट्री करवा रहे हैं, जी हां फिल्म में दिनेश और आमरपाली दुबे के साथ एक नयी हीरोइन भी देखने को मिलेगी और उस अभिनेत्री का नाम सुमन झा हैं | तो देखते हैं इस फिल्म में क्या धमाकेदार करके बताती हैं यह नई अभिनेत्री सुमन झा |