Sunday, May 5, 2024
HomeGossip'पति, पत्नी और भूतनी' का फर्स्ट लुक आउट ! 

‘पति, पत्नी और भूतनी’ का फर्स्ट लुक आउट ! 

भोजपुरी एक्टर यश कुमार की फ़िल्म ‘पति, पत्नी और भूतनी’ का फर्स्ट लुक आउट हो गया है। फ़िल्म का फर्स्ट लुक बेहद आकर्षक है। इसमें यश कुमार दो खूबसूरत अभिनेत्री अंजना सिंह और ऋचा दीक्षित के बीच नज़र आ रहे हैं। फ़िल्म का लुक हॉरर है, जिसने आउट होने के साथ भोजपुरी वर्ल्ड में धूम मचा दी है। फ़िल्म में यश कुमार, ऋचा दिक्षित, महिमा गुप्ता, श्रेया राय, दीप्ति तिवारी, सोनिया मिश्रा, सी पी भट्ट, संजय वर्मा, साहिल शेख, अशोक गुप्ता इत्यादि मुख्य भूमिका में हैं।

यश कुमार की पहचान इंडस्ट्री में एक ऐसे फिल्मकार की रही है, जिनकी कहानी सबों से बेहद अलग होती है। पोस्टर से इस फ़िल्म की कहानी रोचक मालूम पड़ती है। यह भी एक फिक्शन फ़िल्म है, जिसमें डर के साथ साफ सुथरी कहानी और कर्णप्रिय गाने दर्शको को अपनी ओर आकर्षित करने वाला होगा। ये दावा खुद यश कुमार ने किया।

‘पति, पत्नी और भूतनी’ का फर्स्ट लुक

pati patni aur bhootni

उन्होंने कहा कि फ़िल्म ‘पति, पत्नी और भूतनी’ दर्शकों को बेहतरीन रोमांच और शानदार मनोरंजन देने वाली है। इसमें मेरी भूमिका काफी अलग है, जिस वजह से मैंने अपने कैरेक्टर पर खूब काम किया। सभी कलाकारों ने फ़िल्म में शत प्रतिशत योगदान दिया है। इस फ़िल्म की शूटिंग भव्य पैमाने पर हुई है।

आपको बता दें कि फ़िल्म ‘पति, पत्नी और भूतनी’ का निर्माण मां शांति मोशन पिक्चर्स ने किया है। निर्माता वेद तिवारी हैं। निर्देशक नीलमणि सिंह और कार्यकारी निर्माता आशीष दुबे हैं। लेखक धर्मेंद्र सिंह हैं। डीओपी फिरोज खान का है। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। संकलन – गोविन्द दूबे ने किया है। संगीत मधुकर आनंद का है, जबकि नृत्य कानू मुखर्जी का है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -