Friday, September 22, 2023
HomeGossipबिहार–झारखंड में 8 सिंतबर को रिलीज होगी ये फिल्‍म

बिहार–झारखंड में 8 सिंतबर को रिलीज होगी ये फिल्‍म

India Vs Pakistan Film Release date

‘इंडिया ई कॉमर्स लिमिटेड’ के बैनर तले बनी मल्टीस्टारर भोजपुरी फिल्म ‘इंडिया वर्सेज़ पाकिस्तान’ बिहार – झारखंड के सिनेमाघरों में 8 सितंबर को रिलीज हो रही है। इससे पहले इस फिल्म को मुंबई – गुजरात में रिलीज किया जा चूका हैं। उम्मीद की जा रही हैं की फिल्म को मुंबई और गुजरात में मिली अपार सफलता के बाद बिहार –झारखंड के सिनेमाघरों में भी दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जायेगा।

दर्शको को फिल्म के माध्यम से पहली बार इंडिया और पाकिस्तान के फौजियों के बीच एक क्रिकेट का मुकाबला देखने को मिलेगा। निर्देशक फिरोज ए. आर. खान के मुताबिक पाकिस्‍तान को वर्ल्‍ड कप टाइटल जिताने वाले क्रिकेटर इमरान खान ने कभी कहा था कि भारत और पाकिस्‍तान के बीच रिश्‍तों में सुधार का जरिया क्रिकेट ही बन सकता है। कुछ इसी सोच को लेकर इस फिल्‍म की कहानी तैयार की गई है।

फिल्‍म ‘इंडिया वर्सेस पाकिस्तान’ में यश कुमार, प्रियंका पंडित, निशा दुबे, रितेश पांडे, राकेश मिश्रा, अरविंद अकेला कल्लू,आदित्य मोहन, अनिल यादव, अयाज खान, बृजेश त्रिपाठी, अभिनव कुमार, गौरी शंकर, देव सिंह, स्वीटी छाबड़ा, कनक पांडेय,निधि झा, माया यादव, आनंद मोहन पांडे, जसवंत कुमार, उदय तिवारी, राधे मिश्रा, प्रेम दुबे, करण पांडेय, उज़ैर खान, जय सिंह, अनूप अरोरा जैसे स्‍टार मुख्‍य भूमिका में नजर आ रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -