Wednesday, April 24, 2024
HomeGossipसंजय पाण्डेय करेंगे सीमा सिंह के साथ रोमांस

संजय पाण्डेय करेंगे सीमा सिंह के साथ रोमांस

Seema With Sanjay

एमरोज़ फिल्म्स प्रा. लि. के बैनर तले निर्मित की जा रही भोजपुरी फिल्म भोजपुरिया सुलतान की शूटिंग बिहार और नेपाल में जोर-शोर से की जा रही है। भोजपुरी जगत में पहली बार एक अलग प्रकार की कहानी इस फिल्म में देखने को मिलेगी। इस फ़िल्म में भोजपुरी सिनेमा की पॉपुलर आईटम क्वीन सीमा सिंह के साथ संजय पाण्डेय भी बहुत ही बदले हुए अंदाज़ में नज़र आने वाले हैं। इस बार परदे पर संजय पाण्डेय रोमांस करते हुए दिखेंगे। जिसे देखकर उनके प्रशंसक आश्चर्यचकित होकर खूब आनंदित होंगे।

फ़िल्म के निर्देशक नीरज भारद्वाज हैं। कथा मनीषा भारद्वाज, पटकथा नीरज भारद्वाज व प्रेम कश्यप, संवाद अविनाश पाण्डेय ने लिखा है। संगीतकार नीरज भारद्वाज व राजवीर सिंह हैं। छायांकन रणवीर कुमार सुमन, नृत्य नरेन्द्र शर्मा व रिषभ, मारधाड़ मास्टर प्रदीप खड़का का है। फ़िल्म में सीमा सिंह के साथ मुख्य भूमिका में रानी चटर्जी, प्रमोद प्रेमी, आलोक कुमार, कल्पना शाह, संजय पाण्डेय, प्रियरंजन, ललितेश झा, निशा सिंह, श्वेता वर्मा हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -